मंडल के संस्थापक की मूर्ति लगवाई जा रही है। वॉक वे टूटा है तो उसको हम सही करवा देंगे। उद्यान के पास ही मानसरोवर चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है। उसी के साथ-साथ पार्क के वॉक वे और अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य भी हाथ में लिए जाएंगे। अभी स्वर्ण जयंती के मौके पर संस्थापक अध्यक्ष की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे।
-पवन अरोड़ा, आयुक्त, आवासन मंडल