scriptविधायक वाजिब अली का गहलोत को पत्र, सीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाए सरकार | Mla Wajib Ali Letter To Cm Ashok Gehlot Against Caa | Patrika News
जयपुर

विधायक वाजिब अली का गहलोत को पत्र, सीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाए सरकार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ कांग्रेस शासित राज्यों में विरोध हो रहा है। राजस्थान सहित कई राज्यों ने इस कानून को लागू करने से मना कर दिया है। मगर अब बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक वाजिब अली ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। विधायक ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव लाने की मांग की है।

जयपुरJan 17, 2020 / 08:45 pm

Umesh Sharma

विधायक वाजिब अली का गहलोत को पत्र, सीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाए सरकार

विधायक वाजिब अली का गहलोत को पत्र, सीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाए सरकार

जयपुर।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ कांग्रेस शासित राज्यों में विरोध हो रहा है। राजस्थान सहित कई राज्यों ने इस कानून को लागू करने से मना कर दिया है। मगर अब बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक वाजिब अली ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। विधायक ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव लाने की मांग की है।
पत्र में वाजिब अली ने पंजाब का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तर्ज पर इस विभाजनकारी अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव लाकर भारतीय संविधान की रक्षा के लिए कदम उठाया जाए। यह कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है और इसकी वजह से सामाजिक अशांति हो रही है। यही नहीं कानून के खिलाफ पूरे देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं।
कांग्रेस शासित राज्यों ने किया मना

कांग्रेस शासित सहित कई अन्य राज्यों ने इस कानून को लागू करने से मना कर दिया है। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, पंजाब, कोलकाता में भी इस कानून को लागू करने से मना कर दिया। पंजाब सरकार ने विधानसभा में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है।

Home / Jaipur / विधायक वाजिब अली का गहलोत को पत्र, सीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाए सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो