scriptMansoon Alert 2023 : अलनीनो के कारण मानसून सूखा जानिए राजस्थान और मध्यप्रदेश में क्या होगा हाल | Monsoon forecast drought due to El Nino know what happen in rajasthan | Patrika News
जयपुर

Mansoon Alert 2023 : अलनीनो के कारण मानसून सूखा जानिए राजस्थान और मध्यप्रदेश में क्या होगा हाल

Mansoon Alert 2023 : इस साल मानसून के सामान्य से कम रहने की आशंका जताई गई है। अलनीनो को इसका बड़ा कारण बताया गया है।

जयपुरApr 11, 2023 / 10:58 am

Anand Mani Tripathi

Mansoon News

Mansoon News

Mansoon Alert 2023 : इस साल मानसून के सामान्य से कम रहने की आशंका जताई गई है। अलनीनो को इसका बड़ा कारण बताया गया है। गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में जुलाई व अगस्त में कम बारिश होगी। वहीं पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में सीजन के दूसरे भाग में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। सामान्य से कम बारिश देश के लिए खतरे की घंटी है। यह रिजर्व बैंक के महंगाई नियंत्रित करने के प्रयासों को भी झटका दे सकता है।

Skymet के मानसून पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर तक चार महीने की औसत वर्षा की 868.8 मिमी की तुलना में 816.5 मिमी यानी 94% बारिश की संभावना है। इससे पहले स्काईमेट ने चार जनवरी को अपने पूर्वाभास में 2023 के मानसून के औसत से कम रहने का आकलन किया था और अब इसे बरकरार रखा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग IMD आज अपना पूर्वानुमान बताएगा कि इस बार मानसून कैसे रहने वाला है?


ला नीना का दौर समाप्त, अल नीनो के आसार
स्काईमेट के प्रबंध निदेशक जतिन सिंह ने कहा ट्रिपल-डिप-ला नीना के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून के लगातार पिछले मौसमों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हुई। अब ला नीना समाप्त हो गया है। मानसून के दौरान अल नीनो की संभावना बढ़ रही है। इसकी वापसी कमजोर मानसून का कारण बनती दिख रही है।

क्यों है चिंता

Home / Jaipur / Mansoon Alert 2023 : अलनीनो के कारण मानसून सूखा जानिए राजस्थान और मध्यप्रदेश में क्या होगा हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो