scriptMonsoon : कई इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा | Monsoon in India Current Status | Patrika News
जयपुर

Monsoon : कई इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा

Monsoon : दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और पश्चिम राजस्थान (rajasthan), पंजाब के अधिकतर हिस्सों, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित पूरे हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून वापस हो गया। इसके साथ ही पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों तथा मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से अगले दो दिन में मानसून के वापस होने की स्थिति अनुकूल हो रही है।

जयपुरOct 10, 2019 / 07:15 pm

hanuman galwa

monsoons in india

Monsoon : कई इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा


कई इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और पश्चिम राजस्थान, पंजाब के अधिकतर हिस्सों, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित पूरे हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून वापस हो गया। इसके साथ ही पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों तथा मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से अगले दो दिन में मानसून के वापस होने की स्थिति अनुकूल हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। चुरू (पश्चिम राजस्थान) में सबसे अधिक तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक रहा। सबसे कम तापमान सीकर (पश्चिम राजस्थान) में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम, मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और तूफान का असर रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर सक्रिय रहा । उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ और तमिलनाडु में मानसून कमजोर रहा।

Home / Jaipur / Monsoon : कई इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो