scriptअब ट्रेफिक नियम तोड़ने से पहले सोचें कई बार, देना पड़ेगा दस गुना जुर्माना | motor vehicle act amendment Bill implement 1 sep new traffic rule | Patrika News
जयपुर

अब ट्रेफिक नियम तोड़ने से पहले सोचें कई बार, देना पड़ेगा दस गुना जुर्माना

New Traffic Rules : अब ट्रैफिक नियम तोड़ा तो 100 के 500 और 2000 का 10000 रुपए जुर्माना, नाबालिग को वाहन देने पर 25 हजार जुर्माना के साथ मां-बाप को तीन साल तक की सजा

जयपुरAug 23, 2019 / 08:13 pm

Deepshikha Vashista

New Traffic Rules

अब ट्रेफिक नियम तोड़ने से पहले सोचें कई बार, देना पड़ेगा दस गुना जुर्माना

मुकेश शर्मा / जयपुर. राजधानी जयपुर में पिछले तीन सालों का ट्रेंड है, लोग लाल बत्ती, ओवर स्पीड और हेलमेट के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब नियम तोडऩे वालों की खैर नहीं। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इन नियमों की पालना नहीं करने पर 10 गुना जुर्माना लगेगा।
नए मोटर व्हीकल एक्ट को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। अब लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की ओर खुद की जान लेने वालों की खैर नहीं है। नए एक्ट के तहत कम से कम 100 रुपए जुर्माना राशि को बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। जबकि 1000 रुपए जुर्माना राशि को बढ़ाकर 5000 रुपए कर दिया गया है। इतना ही नहीं, नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा गया, तो वाहन मालिक से जुर्माना राशि 25000 रुपए लेने के साथ वाहन मालिक या फिर माता-पिता को तीन साल तक की सजा का प्रावधान कर दिया गया है। राज्य सरकार से गजट नोटिफिकेशन निकालने के बाद यह नया एक्ट यहां भी लागू हो जाएगा।
लालबत्ती तोडऩे के साथ नशा कर और तेज गति से चलाते वाहन

जयपुर जिले में 22 अगस्त को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एक दिन 1303 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया। इनमें भी सबसे अधिक लोगों ने लालबत्ती का उल्लघंन किया। फिर शराब पीकर वाहन चलाते मिले और तीसरे नंबर पर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते। 1303 में से 331 वाहन चालकों के खिलाफ जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
ये निमय तोड़ते मिले अधिक

जिला – लालबत्ती – नशे में – तेज गति – मोबाइल पर बात – सामन की जगह यात्रीे – शिक्षण संस्था के बाहर – अन्य

जयपुर — 355 — 243 — 241 ——- 119 ————- 80 ————–59 ————— 206
– इस वर्ष जुलाई तक 6411 लोगों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई

– इस वर्ष जुलाई तक 14451 लोग सड़क हादसों में गंभीर घायल हो चुके

जानिए किस उल्लंघन पर होगी नई जुर्माना राशि
नियम ———————————- पुराना जुर्माना राशि ————नया जुर्माना राशि

सामान्य नियम तोडऩा ———————— 100 —————— 500

आदेशों के उलंघन ————————— 500 —————— 2000

बिना लाइसेंस अवैध वाहन चलाना ————- 1000 —————- 5000
बिना लाइसेंस वाहन चलाना ——————- 500 —————— 5000

अप्रशिक्षित चालक होने पर ——————— 500 —————- 10000

ओवर स्पीड ——————————— 400 ———1000, एलएमबी और 2000 मध्यम यात्री वाहन

खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर ————- 1000 ————— 5000 तक
शराब पीकर वाहन चलाने पर—————— 2000 ————— 10,000

स्पीडिंग, रेसिंग —————————— 500 —————— 5,000

बिना परमिट वाहन चलाने पर —————— 5000 तक ————- 10000 तक

सीट बैल्ट ——————————- 100 ——————— 1,000
दोपहिया वाहन ओवरलोडिंग —————-100 ————— 2,000 और तीन माह के लिए लाइसेंस निरस्त

हेलमेट के बिना ————————-100 ————— 1,000 और तीन महीने के लिए लाइसेंस निरस्त

इमरजेंसी वाहनों को रास्ता नहीं देने पर —— पहले नहीं था —————— 10,000
बीमा बिना वाहन चलाने पर ————— 1,000 ——————— 2,000

नाबालिग को वाहन चलाने पर ——— पहले नहीं था ——— 25,000 और मालिक या पेरेंट्स को तीन साल की कैद

ओवर लोडिंग यात्री वाहन ————- ——————— 1000 रुपए प्रति यात्री
इसके अलावा और क्या खास है नए बिल में

-ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए आधार अनिर्वाय होगा।

-ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता को 20 साल की जगह 10 साल होगी।

-50 से 55 साल की उम्र में रिन्यू कराने पर 60 साल तक ही वैधता रहेगी।
-सुरक्षा मानक और वाहन में किसी तरह की कमी पाए जाने पर निर्माता कंपनी पर ग्राहक को वाहन की पूरी कीमत देनी होगी और सरकार 500 करोड़ तक जुर्माना लगा सकती है।

-हिट एंड रन मामले में पीडि़त परिवार को 25,000 रुपये की जगह 2 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान।

Home / Jaipur / अब ट्रेफिक नियम तोड़ने से पहले सोचें कई बार, देना पड़ेगा दस गुना जुर्माना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो