scriptMousam: प्रदेश में पल-पल बदल रहा मौसम,जानें तापमान | Mousam Is Changing Regularly In Rajasthan , Know Today Temprature | Patrika News
जयपुर

Mousam: प्रदेश में पल-पल बदल रहा मौसम,जानें तापमान

चूरू में रात का तापमान पहुंचा 14.3 डिग्री
 

जयपुरOct 21, 2020 / 03:10 pm

SAVITA VYAS

Mousam: प्रदेश में पल-पल बदल रहा मौसम,जानें तापमान

Mousam: प्रदेश में पल-पल बदल रहा मौसम,जानें तापमान

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित आस—पास मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में सुबह और शाम को ठंडी हवा के बीच तापमान में गिरावट का दौर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक इसका मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात है। इस चक्रवात के कारण ही कई स्थानों पर बारिश भी हुई। लेकिन अब मौसम साफ होने से बारिश के आसार नहीं हैं।
पूर्वी हवाओं से बदल रहा मौसम
बताया जा रहा है कि प्रदेश में नवंबर के पहले सप्ताह से रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होना शुरू हा़े जाएगी। अभी पूर्वी हवाएं चलने के कारण मौैसम में बदलाव हा़े रहा है। बादल छाए रहने से दिन का पारा कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री पार पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में गिरावट आई है। रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही से तापमान में उतार-चढ़ाव
इन दिनों तापमान में कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी हा़े रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा बादलों की आवाजाही से हो रहा है। कई बार बारिश का मौसम हा़े जाता है तो तापमान कम हा़े जाता है। मौसम साफ हा़े जाता है तो तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती है। आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चूरू का 39.1 और सबसे कम यहीं का 14.3 डिग्री सेल्यियस डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर का 38.7, जैसलमेर का 37.7, श्रीगंगानगर का 37.3, फलौदी का 36.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Home / Jaipur / Mousam: प्रदेश में पल-पल बदल रहा मौसम,जानें तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो