scriptमोदी ने दी राजस्थान के लोगों को बधाई, जानिए क्यों ? | Narendra Modi Corona Covid-19 Jp Nadda Amit Shah | Patrika News
जयपुर

मोदी ने दी राजस्थान के लोगों को बधाई, जानिए क्यों ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लॉक डाउन में की गई सेवा के लिए राजस्थान की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रचनात्मक सहयोग कैसे दिया जाता है। जनता के सुख—दुख में कैसे शामिल होते हैं, यह राजस्थान की जनता ने सीखना चाहिए। मैं राजस्थान की टीम को बधाई देता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लॉकडाउन में किए गए सेवाकार्यों की समीक्षा के दौरान मोदी ने यह बात कही।

जयपुरJul 04, 2020 / 05:27 pm

Umesh Sharma

मोदी ने दी राजस्थान के लोगों को बधाई, जानिए क्यों ?

मोदी ने दी राजस्थान के लोगों को बधाई, जानिए क्यों ?

जयपुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लॉक डाउन में की गई सेवा के लिए राजस्थान की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रचनात्मक सहयोग कैसे दिया जाता है। जनता के सुख—दुख में कैसे शामिल होते हैं, यह राजस्थान की जनता ने सीखना चाहिए। मैं राजस्थान की टीम को बधाई देता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लॉकडाउन में किए गए सेवाकार्यों की समीक्षा के दौरान मोदी ने यह बात कही।
सेवा ही संगठन नाम के इस कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने लॉक डाउन में किए कामों का प्रस्तुतिकरण मोदी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने 1.90 करोड़ लोगों को भोजन पहुंचाया है। राजस्थान में 52 हजार बूथों तक संवाद किया, जिसमें 24 लाख कार्यकर्ता और जनता जुड़ी। पीएम केयर्स फंड में भी राजस्थान की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक कार्यकर्ता ने तो अपनी शादी के शगुन के चार लाख रुपए इस फंड में दिए। इसी तरह 5 लाख प्रवासियों को कार्यकर्ताओं ने मास्क, भोजन और चरण पादुका वितरित की। भाजपा नेताओंने 285 परिवारों को अस्थि विसर्जन के लिए भेजा और भाजयुमो ने 11736 यूनिट रक्तदान किया। पूरे प्रदेश में 3 लाख से ज्यादा परिंडे लगाए।
राशन में भेदभाव पर खोला मोर्चा

पूनियां ने कहा कि राजस्थान में विपरित विचार की सरकार थी, चुनौतियां भी थी। इस दौरान राशन में भेदभाव की बातें सामने आई। इसके बाद भाजपा नेताओं ने सरकार को घेरा। इसी तरह लॉक डाउन में अपराधों में कमी आई, लेकिन संगीन अपराध बढ़े। इसे लेकर भी भाजपा हमलावर रही। इस दौरान 33 जिलों में 277 ज्ञापन दिए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो