scriptपानी की मिठास और बुझाने को प्यास लौट रहे मटकों के दिन | Natural water in soil pot | Patrika News
जयपुर

पानी की मिठास और बुझाने को प्यास लौट रहे मटकों के दिन

डिजायन किए मटके लोगों की पहली पसंद,सेहत का सस्ता साथी

जयपुरMar 24, 2018 / 01:01 pm

Vikas Jain

soil pot
टोंक रोड. गर्मी की शुरुआत के साथ ही घरों में पेयजल संग्रहण के लिए मिट्टी के बने मटके पहुंच गए हैं। सेहत-जेब के अनुकूल होने के कारण इनकी बिक्री भी बढ़ती जा रही है। लोगों की मांग को देखते हुए टोंक रोड क्षेत्र में जगह-जगह इनकी बिक्री शुरू हो चुकी है। टोंक फाटक, गोपालपुरा, दुर्गापुरा, महेश नगर, इमली वाला फाटक, लालकोठी, बापू नगर में सड़क किनारे विभिन्न आकार-डिजायन के मटके बिक रहे हैं।
पानी की मिठास और बुझाने को प्यास लौट रहे मटकों के दिन


डिजायन किए मटके लोगों की पहली पसंद
कमल एण्ड कम्पनी के पास मटके बेचने वाले ने रामप्रसाद ने बताया कि समय के साथ लोगों की पसंद बदली तो मटकों की डिजायन में भी बदलाव आ गया। लोगों को नई तकनीक के मटके खूब लुभा रहे हैं। पानी के लिए नल लगे मटके भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

सेहत का सस्ता साथी
मटके को देसी फ्रिज कहा जाता है। आयुर्वेद के जानकार लोगों के मुताबिक मिट्टी के मटकों में पानी प्राकृतिक रूप से शीतल होता है। यह सुपाच्य होने के साथ-साथ पाचन को दुरुस्त रखता है व शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है। यह बजट के हिसाब से भी काफी किफायती है। आज हर घर में फ्रिज होना एक आम बात है लेकिन सस्ता और सबसे अच्छा देशी फ्रिज यानि मटका लोगों में आज भी काफी पसंद किया जाता है।
सेहत-जेब के अनुकूल होने के कारण इनकी बिक्री भी बढ़ती जा रही है। लोगों की मांग को देखते हुए टोंक रोड क्षेत्र में जगह-जगह इनकी बिक्री शुरू हो चुकी है।लोगों को नई तकनीक के मटके खूब लुभा रहे हैं। पानी के लिए नल लगे मटके भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।आज हर घर में फ्रिज होना एक आम बात है लेकिन सस्ता और सबसे अच्छा देशी फ्रिज यानि मटका लोगों में आज भी काफी पसंद किया जाता है।

Home / Jaipur / पानी की मिठास और बुझाने को प्यास लौट रहे मटकों के दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो