scriptरोजाना एक लाख लोग गुजरते हैं सडक़ पर गड्ढों के बीच, सही कराने में नगर निगम हो रहा नाकाम | Negligence of Jaipur Nagar Nigam, Pits On Road at Mansarovar | Patrika News
जयपुर

रोजाना एक लाख लोग गुजरते हैं सडक़ पर गड्ढों के बीच, सही कराने में नगर निगम हो रहा नाकाम

Negligence of Jaipur Nagar Nigam: मानसरोवर के प्रमुख मार्गों में शुमार शिप्रापथ को सही कराने में नगर निगम ( Nagar Nigam Jaipur ) नाकाम हो रहा है। बीटू बायपास से इस मार्ग पर आने के साथ ही परेशानी ( Negligence of Jaipur Nagar Nigam ) शुरू हो जाती है

जयपुरAug 26, 2019 / 10:43 am

dinesh

pits.jpg
जयपुर। मानसरोवर के प्रमुख मार्गों में शुमार शिप्रापथ को सही कराने में नगर निगम ( Nagar Nigam Jaipur ) नाकाम हो रहा है। बीटू बायपास से इस मार्ग पर आने के साथ ही परेशानी ( Negligence of Jaipur Nagar Nigam ) शुरू हो जाती है। यह दिक्तत लैंडस्केप पार्क तक रहती है। इसके बाद रास्ता थोड़ा ठीक है। 5.7 किमी लम्बे इस मार्ग को मानसरोवर की लाइफलाइन कहा जाता है लेकिन बीते कुछ वर्षों में यह ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी सीवर के नाम पर खोद दिया जाता है, कभी बारिश में सडक़ धंस जाती है। पिछले साल अगस्त में नगर निगम ने इस मार्ग को सही कराना शुरू किया था। इसके तहत 18 करोड़ रुपए लागत से सडक़ का नवीनीकरण, डिवाइडरों का सौंदर्यकरण, टाइल्स लगाने जैसे काम होने हैं। इनमें से कई काम बीते एक साल में हुए भी हैं लेकिन बारिश ने सभी की पोल खोलकर रख दी। मंगलवार को राजस्थान पत्रिका ने इस पूरे मार्ग को देखा। कहीं गड्ढे दिखाई दिए तो कहीं सडक़ धंसी हुई मिली।
यों पैसे बहा रहा निगम
– 18 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है निगम शिप्रापथ के विकास के लिए
– 1.97 करोड़ रुपए से ड्रेनेज सिस्टम करना है विकसित

शिप्रापथ इसलिए खास
यह बीटू बायपास से गंगा जमुना पेट्रोल पम्प को जोड़ता है और मानसरोवर की कॉलोनियों में जाने वाले दर्जन भर से अधिक रास्ते हैं। इस मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक बड़े शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल भी हैं। क्षेत्रीय पार्षद मुकेश लख्यानी ने निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर आयुक्त को शिकायत भी की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
खास-खास
– बीटू बायपास से झूलेलाल मार्केट शुरू होने तक सडक़ टूटी हुई है। मोटी गिट्टी पड़ी होने से हादसे का अंदेशा बना रहता है। करीब 100 मीटर तक सडक़ खराब है।
– विजयपथ से 230 मीटर पहले से दोनों ओर का रास्ता बहुत खराब है। बारिश के दौरान तो यहां गाडिय़ां फंस जाती हैं। सडक़ गायब हो चुकी है।
– परमहंस मार्ग से चंद कदम दूर 3 दिन पहले एक गड्ढा हो गया। इसकी मरम्मत का काम चलता हुआ दिखा।

Home / Jaipur / रोजाना एक लाख लोग गुजरते हैं सडक़ पर गड्ढों के बीच, सही कराने में नगर निगम हो रहा नाकाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो