scriptछह महीने पहले सीएम ने जिसका उद्घाटन किया, अब मंत्रीजी ने उसका फीता काट किया श्रीगणेश | New stroke icu started in SMS hospital jaipur raghu sharma inaurgated | Patrika News
जयपुर

छह महीने पहले सीएम ने जिसका उद्घाटन किया, अब मंत्रीजी ने उसका फीता काट किया श्रीगणेश

उद्घाटन के छह महीने बाद चिकित्सा मंत्री के हाथों स्ट्रोक आइसीयू का ‘श्रीगणेश’, तीसरी लहर से मुकाबले से चुनौती को तैयार

जयपुरSep 08, 2021 / 05:22 pm

pushpendra shekhawat

a2.jpg
देवेन्द्र सिंह राठौड़ / जयपुर। सवाईमान सिंह अस्पताल से खुश खबर है। न्यूरो के गंभीर मरीजों को अब यहां आइसीयू के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कारण यहां बांगड़ के समीप बने स्ट्रोक आइसीयू बुधवार से शुरू हो गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने यहां गणेश की मूर्ति पर पुष्प चढ़ा और मोदक का भोग लगाकर इसका उद्घाटन कर दिया है। हालांकि छह महीने पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका वर्चुअल कार्यक्रम में उद्घाटन कर चुके है।
a3.jpg
सवाईमान सिंह अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार यहां लगातार चिकित्सीय व्यवस्थाओं में विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यूरोलॉजी के गंभीर मरीजों को राहत देने के लिए यहां बजट में ब्रेन स्ट्रोक आइसीयू की घोषणा की। इसी वर्ष मार्च में यह लगभग बनकर तैयार हो गया। इस बीच मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के तहत इसका उद्घाटन कर दिया। हालांकि इस दौरान इसका काम पूरा नहीं हुआ। धीरे धीर वो पूरा हो गया। बुधवार को चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने यहां गणेश जी की पूजा व मोदक का भोग इसे शुरू किया।
यों उपयोगी साबित होगी यह आइसीयू

h1.jpg
एसएमएस अस्पताल में न केवल यहां के बल्कि हरियाणा, उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों से लोग उपचार कराने आते है। यहां लगातार बढ़ रहे मरीजों के भार के काण और ब्रेन स्ट्रोक समेत कई बीमारियों के मरीजों को आइसीयू की दिक्कत न हों, उनके लिए अलग से इंतजाम हों। यहां मेडिकल उपकरण विश्व स्तरीय गुणवत्ता युक्त है। इसमें एडवांस वेंटिलेटर, सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम समेत कई सुविधा शामिल है।
तीसरी लहर से निपटने को राजस्थान तैयार

h2.jpg
चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि तीसरी लहर के मद्देनजर प्रदेश में चिकित्सीय व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। इससे निपटने के लिए राजस्थान पूरी तरह से तैयार है। बड़े अस्पताल में ज्यादा दिक्कत न हों। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर भी अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम किए है। अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर भी तैयारी पूरी है। बच्चों के अस्पतालों में भी बेड की संख्या बढ़ाई गई है, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट,पीकू, नीकू के इंतजाम किए गए है।
चिकित्सा मंत्री ने कराई 2डी इको जांच

a2.jpg
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि अस्पताल में सुबह रूटीन जांच के लिए आया था। इस बीच यहां आइसीयू को भी देखा है। यह शुरू हो गया है। चिकित्सा मंत्री की जांच रिपोर्ट सामान्य आई है।

Home / Jaipur / छह महीने पहले सीएम ने जिसका उद्घाटन किया, अब मंत्रीजी ने उसका फीता काट किया श्रीगणेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो