scriptpanchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें | News related various divisions of Rajasthan | Patrika News
जयपुर

panchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें

panchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें

जयपुरDec 11, 2019 / 05:43 pm

Rakhi Hajela

panchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें

panchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें

प्याज के स्टॉक की जांच
सवाईमाधोपुर में बजरिया सब्जी मंडी में प्याज के स्टॉक की आज जांच की गई। रसद विभाग के अधिकारी असिस्टेंट ईओ धर्म चन्द अग्रवाल ने स्टॉक की जांच की और व्यापारियों को प्याज ज्यादा स्टॉक नहीं करने के निर्देश दिए।
खाते में राशि नहीं आने की शिकायत

बारां जिले के अटरू पंचायत समिति क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने 14वें वित्त आयोग की राशि खाते में न आने की शिकायत की है। सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्ण मोहन मीणा ने बताया कि पूर्व में कहा गया था कि 14वें वित्त आयोग की राशि सरकार की ओर से 11नवंबर तक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिसके बूते पर सरपंचों ने आखिरी समय में पंचायत में विकास कार्य करवा दिए। जिसके बिल लगाने पर भी राशि खातों में नहीं डाली गई। उधर पंचायत समिति द्वारा 5.75 करोड़ के बिल बनाकर ट्रेजरी में भेज दिए हैं। मगर राज्य सरकार की मनोस्थिति स्पष्ट न होने से सरपंचों की हार्ट बीट बढ़ी हुई है। उधर अटरू ट्रेजरी के सूत्रों ने बताया कि इतनी बड़ी राशि ट्रेजरी द्वारा डालने के निर्देश नहीं है। फिलहाल मामला अटका हुआ है। वहीं सीईओ बृजमोहन बैरवा ने भी इसमें ट्रेजरी अधिकारी से बात करने की कहा है।
कोहरे से जनजीवन प्रभावित

सवाईपुर कस्बे सहित आस पास के गांव आज सुबह से ही कोहरे के आगोश में लिपटे नजर आए। कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा।
घना कोहरा छाया
भीलवाड़ा के शाहपुरा क्षेत्र में आज सुबह ाना कोहरा छाया रहा। जिससे भीलवाड़ा, कोटड़ी, देवली, विजयनगर और जयपुर मार्ग पर वाहनों के आवाजाही में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्गो ंपर वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखे।
वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

जजावर
राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर आज सुबह घने कोहरे की चादर ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए। आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्होंने वातावरण को घने कोहरे में लिपटा पाया। हाईवे पर वाहन हैड लाईट जलाकर रेंगते हुए चल रहे थे। कोहरे ने बढ़ रही ठंड का अहसास करा दिया। सुबह के समय ठंडक का अधिक अहसास हुआ। जगह.जगह लोग अलाव जलाकर हाथ तापते दिखाई दिए। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग भी कहीं दिखाई नहीं दिए।
पॉलिथिन की थैलियां जब्त

भीलवाड़ा के सेवा सदन रोड पर आज एक दुकान से नगर परिषद टीम ने पॉलीथिन की थैलियों को जब्त किया। नगर परिषद की टीम की ओर से औचक निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथिन की थैलियां पाई गई।
अवैध खनन जारी

पिड़ावा हिम्मतगढ़ मार्ग पर हनोतिया और निम्बाहेड़ा गांव के पास भारी मात्रा में अवैध खनन कार्य जारी है। यहां पर खनन कर्ता जेसीबी से भारी मात्रा में ग्रेवल ख़ोद रहे हैं। खननकर्ताओं ने जेसीबी और कई डम्फर खनन में लगा रखे हैं। लगातार हो रहे खनन से पूरी पहाड़ी को खोद दिया है जिस स्थान पर अवैध खनन किया जा रहा है, उस स्थान को किसी किसान की खातेदारी की बंजर भूमि बताया जा रहा है। खनन माफिया दिन रात यहां खनन कर ग्रेवल निकाल रहे हैं। इस संबंध में कार्यवाहक तहसीलदार लक्ष्मी नारायण प्रजापति ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत मिली है। पटवारी को कहकर मौका दिखवाता हूं।
ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

दौसा के कुंडल ग्राम को पंचायत मुख्यालय का दर्जा देने की मांग करते हुए भेड़ोली के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग ४८ को जाम कर दिया। तकरीबन ४५ मिनट मार्ग जाम रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान कोलवा थाना पुलिस ने समझाइश कर मार्ग खुलवाया।

Home / Jaipur / panchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो