scriptसंकटकाल में 1750 जरुरतमंद परिवारों की मदद | NGO helps families in lockdown time | Patrika News
जयपुर

संकटकाल में 1750 जरुरतमंद परिवारों की मदद

– 1500 मास्क, 160 फेस शील्ड, 100 कैप, 600 जोडी दस्ताने, 1500 सेनेटाईजर्स वितरित किए

जयपुरMay 06, 2020 / 06:11 pm

Jaya Gupta

corona warriors
जयपुर। प्रवीणलता संस्थान ने लॉकडाउन के दौरान 1750 जरुरतमंद परिवारों की मदद की। संस्थान ने दैनिक वेतन भोगियों, काम वाली बाइयों, रिक्शा चालकों और बाहरी राज्यों से आए श्रमिक वर्गों को महीने भर के लिए सूखे राशन पैक वितरित किए। किट मे आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, चाय, चीनी, मसाले, साबुन आदि दिए गए। संस्थान की संस्थापक भारती सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस प्रशासन, नगर निगम, स्थानीय निवासी, होमगार्ड और कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को करीब 1500 मास्क, 160 फेस शील्ड, 100 कैप, 600 जोडी दस्ताने, 1500 सेनेटाईजर्स और 20 किट पुन: उपयोग किए जा सकने वाले सेनिटरी नैपकिन वितरित किए।

चौहान ने बताया कि आगे आने वाले कुछ दिनों में एक हजार जरुरतमंद परिवारों को ड्राई राशन के साथ महिलाओं और कोरोना वारियर्स के हेल्थ और सेनिटेशन पर भी काम किया जाएगा। संस्थान ने डोनेट कार्ट, हैल्प यौर एन.जी.ओ., हैपी, हैनसोल लॉजिस्टिक, जोमेटो-फीडिंग इंडिया, मयोरी कंसीसियस क्लोथिंग व अन्य लोगों के सहयोग से यह कार्य किया।
——————-

Home / Jaipur / संकटकाल में 1750 जरुरतमंद परिवारों की मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो