scriptदिन के साथ बढ़ रहा है रात का तापमान | Night temperature is increasing with day | Patrika News
जयपुर

दिन के साथ बढ़ रहा है रात का तापमान

 
अधिकांश शहरों का दिन का तापमान 30 डिग्री पार

जयपुरFeb 26, 2021 / 01:02 am

Rakhi Hajela

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढऩे लगा है। यहां तक कि माउंट आबू का दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से करीब तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में अजमेर, जयपुर, कोटा, डबोक, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, वनस्थली, अलवर, पिलानी, सीकर, चित्तौडगढ़़, फलौदी, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर और करौली आदि का दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में 28 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से ही तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है। एक मार्च से एक बार पुन: तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। हालांकि आगामी पांच दिनों के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की ही संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी जयपुर में आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 32.5 19.8
जयपुर 32.3 20.1
कोटा 32.5 16.8
डबोक 34.2 13.0
बाड़मेर 36.3 19.2
जैसलमेर 34.9 17.2
जोधपुर 33.5 16.2
बीकानेर 34.6 18.5
चूरू 35.3 13.9
श्रीगंगानगर 33.5 14.7
भीलवाड़ा 33.3 10.9
वनस्थली 34.2 16.0
अलवर 32.4 14.6
पिलानी 35.0 16.2
सीकर 32.0 15.5
चित्तौडगढ़़ 34.2 12.9
फलौदी 35.8 17.6
सवाई माधोपुर 33.1 14.4
भरतपुर 35.0 17.0
धौलपुर 33.7 13.8
करौली 34.4 15.7

Home / Jaipur / दिन के साथ बढ़ रहा है रात का तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो