scriptरात के तापमान में गिरावट का दौर जारी | Night temperatures continue to fall | Patrika News
जयपुर

रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी

रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी

जयपुरOct 10, 2020 / 07:24 pm

Rakhi Hajela

 रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी

रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी

राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मानूसन की विदाई के बाद अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज भी थोड़ा बदलने लगा है। मानसून की विदाई के साथ ही दिन के तापमान के बजाय अब धीरे—धीरे रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में शहरवासियों को भीषण गर्मी से भी निजात मिल रही है। राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज शाम होते—होते हल्का सा बदला नजर आ रहा है। ऐसे में सर्द हवाओं का एहसास भी होता हुआ दिख रहा है। आज राजधनी जयपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न भागों अजमेर 36.5 डिग्री, जयपुर 36.0 डिग्री, कोटा 36.7 डिग्री, डबोक 34.0 डिग्री, बाड़मेर 39.6 डिग्री, जैसलमेर 37.8 डिग्री, जोधपुर 38.5 डिग्री, बीकानेर 39.9 डिग्री, चूरू 39.2 डिग्री, श्रीगंगानगर 39.5 डिग्री, वनस्थली 36.6 डिग्री, सीकर 36.0 चित्तौडगढ़़ 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी जयपुर का आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Home / Jaipur / रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो