scriptनिर्भया स्क्वॉड ने कच्ची बस्तियों में किया “आवाज” का आगाज | Nirbhaya Squad Inaugurated "Voice" in Raw Slums | Patrika News
जयपुर

निर्भया स्क्वॉड ने कच्ची बस्तियों में किया “आवाज” का आगाज

कच्ची बस्तियों में विशेष अभियान

जयपुरOct 16, 2020 / 09:12 pm

Lalit Tiwari

निर्भया स्क्वॉड ने कच्ची बस्तियों में किया

निर्भया स्क्वॉड ने कच्ची बस्तियों में किया

पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वॉड टीम ने हरमाड़ा थाना क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में विशेष अभियान आवाज के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं के अधिकारों के संबंध में बने हुए कानूनों के बारे में जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि राजस्थान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में सजग करने के साथ ही बालकों एवं युवाओं में नारी के प्रति सम्मान की भावना जागृत की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज अभियान के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, इन अपराधों के दुष्परिणाम एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि हमें नारी को शक्तिशाली बनाना है। नारी का हर जगह सम्मान हो इसके लिए निर्भया ने कच्ची बस्ती की महिलाओं को जागरूक किया गया। निर्भया टीम ने पट्टिकाओं के माध्यम से संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में निर्भया टीम ने सायरन की आवाज के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला। टीम ने महिलाओं को सेनेटरी नेपकीन, सेनेटाइजर एवं मास्क भी वितरित किए।

Home / Jaipur / निर्भया स्क्वॉड ने कच्ची बस्तियों में किया “आवाज” का आगाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो