व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग
सीसीटीवी फुटेज में आए बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस
व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग
श्याम नगर थाना इलाके के राणी सती नगर में व्यापारी विपुल गर्ग को गोली मार कर करीब 8 लाख रुपए लूटने वाले बदमाशों का दूसरे दिन सोमवार को भी सुराग नहीं लगा। उधर पैर में गोली लगने से एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए विपुल की हालत में सुधार हैं। डीसीपी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यापारी विपुल गर्ग की शीतल पेय कंपनी में माल सप्लाई के लिए 50 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें कई वाहन चालक भी शामिल हैं। इन सबकी भूमिका की जांच की जा रही है। व्यापारी के पास गत दो वर्ष में काम छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की भी सूची बनाकर उनकी तस्दीक की जा रही है। इसके अलावा अन्य लूट गैंग की जानकारी जुटाई जा रही है। अलग-अलग टीमें अलग-अलग काम में लगी हैं। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों ने रैकी कर रखा थी। यहां तक कि विपुल के आने जाने के समय की बदमाशों को पूरी तरह जानकारी थी। यहां तक कि रविवार को अवकाश रहता है और व्यापारी 8 लाख रुपए लेकर घर जा रहा है। ऐसी जानकारी परिचित को ही होती है। वारदात में परिचित के होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं।
Home / Jaipur / व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग