ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बनाई कमेटी ने सौंपी
प्रदेश के थर्ड ग्रेड शिक्षकों को जल्द तबादलों की सौगात मिल सकती है। ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बनाई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री तक ट्रांसफर पॉलिसी रिपोर्ट पंहुचा दी है। अब मुख्यमंत्री स्तर पर जल्द
इस संबंध में फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ट्रांसफर पॉलिसी को अमल में लाएगा। गौरतलब है कि करीब ढाई लाख थर्ड ग्रेड शिक्षकों को तबादलों का इंतजार है।, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलेखोले थे, लेकिन उसके बाद अभी तक थर्ड ग्रेड शिक्षकों को तबादलों के इंतजार है।