scriptहॉकी इंडिया के तकनीकी अधिकारियों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला | Online workshop for technical officers of Hockey India | Patrika News
जयपुर

हॉकी इंडिया के तकनीकी अधिकारियों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला

हॉकी इंडिया ने अपने तकनीकी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए एक बार फिर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया है।

जयपुरJul 27, 2020 / 12:45 am

Lalit Prasad Sharma

नई दिल्ली. हॉकी इंडिया ने अपने तकनीकी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए एक बार फिर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया है। हॉकी इंडिया ने इससे पहले पिछले महीने भी सभी तकनीकी अधिकारियों के लिए इस तरह का ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित किया था ताकि इन अधिकारियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जा सके। ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन शनिवार को वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के जरिये किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन का दायित्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की देखरेख में किया गया। एफआईएच प्रो लीग के तकनीकी अधिकारी एवं एकेडमी एजुकेटर मोगुल मोहम्मद मुनीर ने ऑनलाइन कार्यशाला के आयोजन का प्रबंध कराया। कार्यशाला में हॉकी इंडिया के कुल 22 पंजीकृत तकनीकी प्रतिनिधि एवं अनुभवी तकनीक अधिकारी शामिल हुये। एफआईएच प्रतियोगिता नीतियों और प्रक्रियाओं के अनुसार तकनीकी प्रतिनिधियों और अधिकारियों की तरफ से तैयार की जाने वाली मैचों की समय-सारणी पर कार्यशाला के दौरान ध्यान केंद्रित किया गया। हॉकी इंडिया के कार्यवाहक अध्यक्ष ग्यानेंद्रो ङ्क्षनगोम्बम ने कहा, ”मुझे विश्वास है कि टूर्नामेंट के अधिकारी विश्व में विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं खुश हूं कि हॉकी इंडिया हमारे पंजीकृत टूर्नामेंट अधिकारियों के लिए इस तरह का मंच प्रदान करने में सक्षम रहा है।

Home / Jaipur / हॉकी इंडिया के तकनीकी अधिकारियों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो