scriptपैलेस ऑन व्हील जब फुल हो गई तो एक्स्ट्रा यात्रियों को सफर कराने के लिए क्या किया आरटीडीसी के अधिकारियों ने | Palace on Wheels became full what did the RTDC officers | Patrika News
जयपुर

पैलेस ऑन व्हील जब फुल हो गई तो एक्स्ट्रा यात्रियों को सफर कराने के लिए क्या किया आरटीडीसी के अधिकारियों ने

विश्व स्तर की हैरिटेज ट्रेन का ये हाल: पर्यटकों की संख्या ज्यादा हुई तो पॉवर कार के पीछे लगा दी अव्यवस्थाओं की बोगी
 
 

जयपुरJan 19, 2018 / 03:47 pm

Ashwani Kumar

001

जयपुर।

मरुधरा के पर्यटक स्थलों का दीदार कराने के लिए गुरुवार को शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुलाबी नगरी पहुंची। दिन में गांधी नगर रेलवे स्टेशन से पर्यटकों ने शहर के मॉन्यूमेंट्स को देखा। शाम को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने की बारी आई तो विश्व स्तरीय शाही ट्रेन की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। आरटीडीसी ने पॉवर कार के पीछे अतिरिक्त बोगी को लगा रखा था। इसमें कोई भी पर्यटक बैठने को तैयार नहीं था। शाम करीब आठ बजे ट्रेन के स्टॉफ ने ताइवान के पर्यटकों को इस बोगी मेें ले गए, लेकिन उन्होंने इसमें ठहरने से मना कर दिया। इन पर्यटकों क ो समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ये नहीं माने। इस पूरे मामले पर आरटीडीसी के चेयरमैन सुबोध अग्रवाल ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना किया।

सवाल: जब सीट 82 तो बुकिंग 86 की क्यों?
जिस शाही ट्रेन का सफर करने के लिए विदेशी पर्यटकों इंतजार करते हैं। इसके लिए वे 650 डॉलर प्रति दिन खर्च करते हैं। विभाग ने ट्रेन में निर्धारित सीटों से अधिक की बुकिंग कर ली। सूत्रों की मानें तो इस बात की जानकारी आरटीडीसी को करीब दो माह पहले ही चल गई थी।
यात्रियों को सुविधाएं कैसे मिलती?
यदि यात्री इस बोगी में सफर करते तो उनको सुविधाएं कैसे मिलती ? यह भी एक बड़ा सवाल था। इस ट्रेन में सफर के दौरान राजस्थानी व्यंजन से लेकर स्पा और बार तक की सुविधा दी जाती है। इन सुविधाओं के लिए पर्यटक ट्रेन रुकने का इंतजार करते।
व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हुई बात
जब अतिरिक्त बोगी में कोई पर्यटक सफर करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो ट्रेन में तैनात कर्मचारियों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही। लेकिन पर्यटक इस बात पर भी सफर करने को तैयार नहीं हुए।
पीओडब्ल्यू में निर्धारित सीटों से चार पर्यटक अधिक थे। इनको नई बोगी में शिफ्ट किया गया है। ये पर्यटक दिल्ली से आए हैं या जयपुर से बैठे हैं, इस बात की जानकारी नहीं है।
-प्रदीप बोरड़, एमडी आरटीडीसी

Home / Jaipur / पैलेस ऑन व्हील जब फुल हो गई तो एक्स्ट्रा यात्रियों को सफर कराने के लिए क्या किया आरटीडीसी के अधिकारियों ने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो