जयपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन है। पर हकीकत कुछ और ही है, राजस्थान में खुलेआम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। बाजार ही नहीं, यहां हर हाथ में सिंगल यूज प्लास्टिक नजर आ रहा है। राजधानी में पड़ताल की तो यहां के प्रमुख बाजारों, सब्जी मंडियों, कॉलोनियों व घर—घर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नजर आया।