scriptसौ से ज्यादा मामले सुने धारीवाल ने पीसीसी जन सुनवाई में | pcc jansunwai | Patrika News
जयपुर

सौ से ज्यादा मामले सुने धारीवाल ने पीसीसी जन सुनवाई में

प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने आज प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनसुनवाई की। जन सुनवाई सुबह 11 बजे शुरु हुई जो दोपहर दो बजे तक रही। इसमें सौ से ज्यादा मामले सामने आए।

जयपुरFeb 04, 2020 / 04:53 pm

rahul

जयपुर। प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने आज प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनसुनवाई की। जन सुनवाई सुबह 11 बजे शुरु हुई जो दोपहर दो बजे तक रही। इसमें सौ से ज्यादा मामले सामने आए।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव महेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनसुनवाई के दौरान मंत्री शांति धारीवाल ने प्रदेशभर से आए बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों एवं आम लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बचे हुए कुछ मामले सम्बन्धित विभाग के पास भेजने और कार्यवाही के निर्देश भी दिए उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में 105 से अधिक प्रकरण आए। धारीवाल के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष खिलाड़ीलाल बैरवा, सचिव कमल मीणा और सुनील पारवानी भी मौजूद रहे।
शर्मा ने बताया कि 5 फरवरी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। इसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. खानू खॉं बुधवाली, महासचिव सुशील शर्मा, सचिव इन्द्राज गुर्जर और राजेन्द्र गोदारा उनका सहयोग करेंगे।

Home / Jaipur / सौ से ज्यादा मामले सुने धारीवाल ने पीसीसी जन सुनवाई में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो