गोरखपुर

जयपुर में देर रात फिर दिखा पैंथर! लोगों में दहशत, खोजबीन में निकले जरख के तीन बच्चे

झालाना में देर रात एक बार फिर पैंथर आने की सूचना से हडकम्प मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर जरख के तीन बच्चे मिले

गोरखपुरMar 23, 2017 / 07:13 am

Nakul Devarshi

झालाना में बुधवार देर रात एक बार फिर पैंथर आने की सूचना से हडकम्प मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर जरख के तीन बच्चे मिले। यह देखकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। भीड़ जमा होने पर जरख के बच्चे जंगल की ओर निकल गए। 
पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे किसी ने झालाना में नाहरसिंह बाबा के मंदिर 6 दुकान के पीछे पैंथर होने की सूचना दी। इस पर गांधी नगर थाना पुलिस की चेतक मौके पर पहुंची और जंगल का जायजा लिया तो एक झाड़ के पीछे जरख के तीन बच्चे नजर आए। 


पैंथर की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने जब लोगों को जरख होने की जानकारी दी तो वहां पर जमा लोगों ने राहत ली। भीड़ देखकर जरख के बच्चे जंगल की ओर निकल गए। इससे पूर्व स्मृति वन में लगातार पैंथर के मूवमेंट रहा। 


पैंथर का एक परिवार पिछले दिनों जेएलएन मार्ग भी दिखा था। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित एक मकान में पैंथर कर बच्चा घुस आया था। झालाना व उसके आस-पास के क्षेत्र में लगातार पैंथर का मूवमेंट रहा है।

Home / Gorakhpur / जयपुर में देर रात फिर दिखा पैंथर! लोगों में दहशत, खोजबीन में निकले जरख के तीन बच्चे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.