scriptखेल गतिविधियां शुरू करना सुखद: सविता | Pleasant to start sports activities: Savita | Patrika News
जयपुर

खेल गतिविधियां शुरू करना सुखद: सविता

हरियाणा के सिरसा की अनुभवी गोलकीपर सविता ने कहा, ”यह हम सभी के लिए सुखद पल है क्योंकि हम सभी इतने दिन के बाद खेल गतिविधियां शुरु कर सके हैं।

जयपुरAug 19, 2020 / 06:41 pm

Lalit Prasad Sharma

jaipur

खेल गतिविधियां शुरू करना सुखद: सविता

बेंगलूरु. भारतीय महिला टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता का कहना है कि इतने लंबे अंतराल के बाद खेल गतिविधियां करना सुखद है। भारतीय पुरुष और महिला सीनियर टीम के संभावित खिलाड़यिों ने प्रोटोकॉल के तहत 14 दिनों तक अलग-थलग रहने के बाद बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय सेंटर में खेल गतिविधियां शुरु की हैं। हरियाणा के सिरसा की अनुभवी गोलकीपर सविता ने कहा, ”यह हम सभी के लिए सुखद पल है क्योंकि हम सभी इतने दिन के बाद खेल गतिविधियां शुरु कर सके हैं। अपने कमरे में हम सिर्फ शारीरिक व्यायाम ही कर सकते थे तो साई के एसओपी का पालन करते हुए बाहर गतिविधियां करना सकारात्मक है। जब हम कमरे में व्यायाम करते थे तो खुद को फिट रखना महत्वपूर्ण था लेकिन खेल गतिविधियां करना सुखद है। उन्होंने कहा, ”जब आप पेशेवर एथलीट बनते हो, कभी-कभी आप व्यस्त हो जाते हो क्योंकि आपको यात्रा करनी पड़ती है और अलग-अलग जगह खेलना होता है। उस समय आपको अपने ऊपर ध्यान देने का इतना मौका नहीं मिलता है। लेकिन कुछ महीनों में खासकर आखिरी 14 दिनों में मुझे अपने खेल के बारे में काफी चीजें सीखने मिलनी जिससे मैंने अपने खेल में सुधार कर सकूं।

Home / Jaipur / खेल गतिविधियां शुरू करना सुखद: सविता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो