scriptराजस्थान की धरती से मोदी ने दिया श्रीलंका को मदद का आश्वासन, कहा— संकट की घड़ी में भारत आपके साथ | PM Modi Assures Sri Lanka of every possible help from Rajasthan | Patrika News
जयपुर

राजस्थान की धरती से मोदी ने दिया श्रीलंका को मदद का आश्वासन, कहा— संकट की घड़ी में भारत आपके साथ

श्रीलंका हमले को लेकर राजस्थान की चुनावी सभा में क्या बोले पीएम मोदी

जयपुरApr 21, 2019 / 03:44 pm

Nidhi Mishra

PM Modi Assures Sri Lanka of every possible help from Rajasthan

PM Modi Assures Sri Lanka of every possible help from Rajasthan

चित्तौड़गढ़/ जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha Election 2019 in Rajasthan ) के लिए राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने अपने संबोधन के बाद श्रीलंका बम धमाकों का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम श्रीलंका के साथ हैं। भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है। वहीं इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपात बैठक बुलाई थी। भारतीय दूतावास ने श्रीलंका में रहने वाले भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +94777903082 +94112422788 +94112422789 जारी किए हैं।
सीरियल बम ब्लास्ट हुए ( serial bomb blasts )
आपको बता दें कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के विभिन्न हिस्सों में रविवार को ईस्टर के दिन सीरियल बम ब्लास्ट हुए हैं। हमले में 200 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 8 अलग अलग जगहों पर ये धमाके हुए हैं। इनमें तीन चर्च और 3 होटल शामिल हैं, जहां ये धमाके हुए हैं। वहीं दिन चढ़ते चढ़ते ब्लास्ट की संख्या 8 तक पहुंच गई है। बता दें कि धमाकों के वक्त गिरिजाघरों में ईस्टर की प्रार्थना चल रही थी। फिलहाल श्रीलंकन प्रशासन ने राजधानी कोलंबो में कर्फ्यू लगा दिया है।

उधर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ( sushma swaraj ) ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है और कहा कि वह लगातार मामले पर निगाह रखे हुए हैं। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इसमें भारतीय लोगों की कोई सूचना नहीं है।
थोड़े अंतराल पर ही हुए धमाके

पहला हमला कोलंबों के कोचचिकड़े में सेंट एंथोनी चर्च में हुआ। पहला धमाका श्रीलंका समयानुसार सुबह 8.45 पर हुआ। वहीं दूसरा धमाका कटाना के कटुवापिटीया चर्च में हुआ। तीसरा धमाका बट्टीकलाओ चर्च में हुआ है। इसके अलावा राजधानी कोलंबो के पांच सितारा होटल शंगरी-ला होटल, सिन्नमन ग्रांड और किंग्सबरी में भी धमाके हुए। दो और जगहों पर हमलों की जानकारी अभी मिली नहीं है।

Home / Jaipur / राजस्थान की धरती से मोदी ने दिया श्रीलंका को मदद का आश्वासन, कहा— संकट की घड़ी में भारत आपके साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो