scriptपीएम मोदी का जन्मदिन राजस्थान के लिए होगा खास, ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम | PM narendra modi birthday 17 september special program in rajasthan | Patrika News
जयपुर

पीएम मोदी का जन्मदिन राजस्थान के लिए होगा खास, ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को राजस्थान भाजपा की ओर से अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे

जयपुरSep 03, 2019 / 09:33 pm

pushpendra shekhawat

PM Modi

पीएम मोदी का जन्मदिन राजस्थान के लिए होगा खास, ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के प्रकल्प और विभागों की एक बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में तय किया गया कि पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन ( PM Narendra Modi Birthday ) को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रकल्प और विभागों के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द मैनन ने कहा कि प्रकल्प और विभाग पार्टी की नींव है। सभी को पार्टी के अभियान और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के साथ काम करना चाहिए।
भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये कहा कि धारा 370 ( Article 370 ) देश पर 72 सालों से कलंक की तरह था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे 48 घण्टे में खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इसको लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी, इसके लिए पूरे प्रदेश में संगोष्ठीयां आयोजित की जाएंगी, लोगों से सम्पर्क कर इसकी विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने प्रकल्प प्रमुखों और विभागों के प्रमुखों को कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर ( PM Narendra Modi Birthday 17 September ) को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी, जो कि 14 से 20 तक चलेगा। जिसमें स्वच्छता, फीट इंडिया, पर्यावरण से सम्बन्धित, जल संरक्षण, गरीब लोगों की सहायता से जुड़े, रक्तदान जैसे कार्यक्रम होगें। जिसमें इन विभागों व प्रकल्पों को भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना है।
यह भी पढ़ें : दो दिन शान्ति के बाद फिर शुरू हुआ Twitter war, राजे ने दी सरकार को यह सलाह

25 सितम्बर को आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर

25 सितम्बर को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर पूरे प्रदेश में अनेकों कार्यक्रम होंगें तथा इस दिन केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defense Minister Rajnath Singh ) जयपुर आएगें। 2 अक्टूबर को पॉलिथीन से मुक्ती का संदेश दिया जायेगा और पर्यावरण संरक्षण ( Environment Protection ) से जुड़े कार्यक्रमों में प्रदेश के 10 हजार कार्यकर्ता गांवों में प्रवास करेगें।

Home / Jaipur / पीएम मोदी का जन्मदिन राजस्थान के लिए होगा खास, ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो