scriptभाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 को, अरुण सिंह आएंगे जयपुर | Pm Narendra Modi Jp Nadda Satish Poonia Corona Covid-19 Man ki Baat | Patrika News
जयपुर

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 को, अरुण सिंह आएंगे जयपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को वीसी के जरिए सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सांसद और प्रमुख पदाधिकारियों को संबोधित किया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने भी विभिन्न संगठनात्मक कार्यों पर अपनी बात रखी।

जयपुरJun 18, 2021 / 06:22 pm

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 को, अरुण सिंह आएंगे जयपुर

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 को, अरुण सिंह आएंगे जयपुर

जयपुर।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को वीसी के जरिए सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सांसद और प्रमुख पदाधिकारियों को संबोधित किया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने भी विभिन्न संगठनात्मक कार्यों पर अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कार्यों का ब्यौरा रखा। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी वीसी से जुड़े।
पूनियां ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर मण्डल में दो-दो योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 23 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस और 6 जुलाई को जन्मदिवस है। इस पूरी अवधि में प्रदेशभर के सभी बूथों पर मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि, सार्वजनिक स्थान पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके विचार, त्याग एवं बलिदान पर व्याख्यान होंगे। इस दौरान विचार गोष्ठियां, सभी बूथों पर वृक्षारोपण के साथ ही पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
22 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

पूनियां ने कहा कि 22 जून को प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जयपुर आएंगे। सिंह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। बैठक में सेवा ही संगठन के कार्यक्रमों की चर्चा, कोरोना काल में पार्टी के दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं को सम्बल देने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा, सशक्त मण्डल, सक्रिय बूथ समिति, पन्ना प्रमुख नियुक्ति, प्रदेश एवं जिलों के राजनीतिक व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।
25 जून को आपातकाल दिवस मनाएंगे

पूनियां ने कहा कि 25 जून को आपातकाल का काला दिवस मनाया जाएगा। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला एवं मण्डल स्तर पर सुना जाएगा।

Home / Jaipur / भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 को, अरुण सिंह आएंगे जयपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो