scriptभाजपा नहीं, गुटबाजी कांग्रेस में है, जनता बदलाव चाहती है-सिंह | Pm Nrendra Modi Vasundhara Raje Congress Ashok Gehlot Jaipur | Patrika News
जयपुर

भाजपा नहीं, गुटबाजी कांग्रेस में है, जनता बदलाव चाहती है-सिंह

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी भाजपा में नहीं, बल्कि कांग्रेस में है। कांग्रेस के भीतर भयंकर घमासान मचा हुआ है। जनता त्रस्त है और बदलाव चाहती है।

जयपुरJun 21, 2021 / 03:26 pm

Umesh Sharma

भाजपा नहीं, गुटबाजी कांग्रेस में है, जनता बदलाव चाहती है-सिंह

भाजपा नहीं, गुटबाजी कांग्रेस में है, जनता बदलाव चाहती है-सिंह

जयपुर।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी भाजपा में नहीं, बल्कि कांग्रेस में है। कांग्रेस के भीतर भयंकर घमासान मचा हुआ है। जनता त्रस्त है और बदलाव चाहती है। हालांकि सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे के नेताओं की बयानबाजी पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि वसुंधरा हमारी नेता हैं और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
दो दिवसीय प्रवास पर जयपुर आए सिंह से एयरपोर्ट पर पार्टी में बदलाव और गुटबाजी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर देखना है तो कांग्रेस में देखो। जिसमें अशोक गहलोत अपने ही नेताओं की जासूसी और फोन टैपिंग करा रहे हैं। षड्यंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस में भयंकर घमासान मचा हुआ है। इस सरकार से त्रस्त और परेशान जनता में जबर्दस्त आक्रोश है और वह बदलाव चाहती है। मगर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सेवा में लगे हैं। इससे पहले सिंह का एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से वो सीधे मालवीय नगर सेक्टर 3 स्थित डिस्पेंसरी पहुंचे, जहां उन्होंने सोमवार से शुरू हुए फ्री वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण किया। सिंह ने 18 साल से बड़े लागों के मुफ्त टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया।
अगर मैं आरोप लगाने लगा तो शृंखला बन जाएगी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार आरोप नहीं लगाए। जितनी वैक्सीन मिली है, लोगों को लगवाएं। अगर मैं कहने लगूंगा तो इतने आरोप हैं कि एक शृंखला शुरू हो जाएगी। सिंह ने कोरोना कुप्रबंधन, वैक्सीन को खराब करने, वैक्सीन पर राजनीति करने जैसे आरोप लगाए। सिंह ने मांग की कि विधायक कोष से जो पैसा मुख्यमंत्री ने लिया है, उस पैसे से विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओ को मजबूत किया जाए। उन्होंने गहलोत सरकार को हिदायत दी कि उन्हें राजनीतिक छोड़कर जनता की सेवा में लगना चाहिए।

Home / Jaipur / भाजपा नहीं, गुटबाजी कांग्रेस में है, जनता बदलाव चाहती है-सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो