scriptपहली बार पीएम आएंगे भाजपा कार्यालय | PM will visit BJP office for the first time | Patrika News
जयपुर

पहली बार पीएम आएंगे भाजपा कार्यालय

सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने लिया तैयारियों का जायजा
विधायकों- पदाधिकारियों के साथ होगा संवाद

जयपुरJan 05, 2024 / 12:25 pm

Arvind Singh Shaktawat

पहली बार पीएम आएंगे भाजपा कार्यालय

पहली बार पीएम आएंगे भाजपा कार्यालय

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार जयपुर आ रहे हैं। वे आ तो रहे हैं पुलिस महानिदेशक-पुलिस महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस में, लेकिन इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से पहले वे भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे। पहली बार होगा, जब देश के कोई प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय आएंगे। वे यहां भाजपा के 115 विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी इनके साथ रात्रि भोजन भी करेंगे। पीएम को भाजपा कार्यालय में करीब तीन घंटे रुकने का कार्यक्रम है। पीएम के दौरे को लेकर गुरूवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के साथ तैयारियों की समीक्षा की। शाम को प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी जयपुर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा पीएम के स्वागत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पूरी सडक भगवामय कर दी गई है। जगह-जगह स्वागत के बोर्ड लगाए गए हैं।
पूरी सरकार रहेगी मौजूद
प्रदेश में बनी भाजपा सरकार का पूरा मंत्रिमंडल पीएम मोदी की बैठक में मौजूद रहेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दोनो उपमुख्यमंत्री, 22 मंत्री एवं विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इससे पहले कुछ प्रमुख नेताओं को पीएम मोदी के आगमन पर स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भी रहने को कहा गया है।
पीएम शाम को, शाह दिन में आएंगे जयपुर
प्रधानमंत्री -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे तीन घंटे भाजपा कार्यालय रहेंगे। रात्रि करीब 9 बजे वे राजभवन जाएंगे। 6 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे पीएम झालाना िस्थत राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर ( आरआईसी ) पहुंचेंगे। शाम तक उनका यहीं रहने का कार्यक्रम है। 7 जनवरी को पीएम सुबह करीब साढ़े 8 बजे आरआईसी पहुंचेंगे। यहां करीब चार बजे तक रहेंगे। शाम करीब पांच बजे वे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
गृहमंत्री- अमित शाह शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जयपुर पहुंचेंगे। वे यहां से सीधे आरआईसी जाएंगे। रात्रि करीब 9 बजे तक उनका आरआईसी रहने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे सहकार मार्ग िस्थत बिजली विभाग के गेस्ट हाउस में रुकेंगे। 6 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे शाह सीधे आरआईसी पहुंचेंगे। करीब 12 घंटे वे यहीं रहेंगे। 7 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे आरआईसी पहुंचेंगे। यहां वे शाम तक रहेंगे। शाम करीब पांच बजे बाद उनका एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है ।

Hindi News/ Jaipur / पहली बार पीएम आएंगे भाजपा कार्यालय

ट्रेंडिंग वीडियो