scriptगाय का चारा खिलाने से होती है पुलिस की शुरुआत | Police starts by feeding cow fodder | Patrika News
जयपुर

गाय का चारा खिलाने से होती है पुलिस की शुरुआत

कोरोना ने बदला पुलिस का टाइम टेबल

जयपुरMar 29, 2020 / 07:33 pm

Lalit Tiwari

गाय का चारा खिलाने से होती है पुलिस की शुरुआत

गाय का चारा खिलाने से होती है पुलिस की शुरुआत

पुलिस का टाइम टेबल अब बदल चुका है। गाय का चारा खाने से शुरुआत होती है और दोपहर में गरीबों के लिए खाने का इंतजाम करना बड़ी चुनौती की तरह हैं। थाने में ना तो केस आ रहे है और ना ही उन्हें निपटाने की चिंता। यह पुलिस का टाइम टेबल है।
कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉक डाउन की वजह से लोग घरों में कैद है। पुलिस के पास अब पेडेंसी की चिंता नहीं है। उसे इस बात की फिक्र रहती है कि शाम को कोई भी गरीब भूखा नहीं सोए। यहीं वजह है कि पुलिस ना केवल गरीब बस्तियों में खाने पीने के इंतजाम में लगी हुई है, बल्कि उनके चाय का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गायों के लिए चारा कम नहीं पड़े इसके लिए एनजीओ से बात की जा रही है। वहीं कुत्ते बिल्ली भी भूखे नहीं रहे। इसका भी पुलिस ध्यान रख रही है। हालांकि पुलिसकर्मियों का पूरा ध्यान गरीब लोगों पर ज्यादा है।
राहगीरों को खिलाते है खाना-
महेश नगर थाने के हैड कांस्टेबल राजेन्द्र शर्मा बताते है कि ड्यूटी के दौरान लोग बड़ी संख्या में खाना दे जाते है। ऐसे में जब कोई राहगीर निकलता है तो वह उसे खाना दे देते है। जिससे उसे भूखा नहीं रहना पड़े। पुलिसकर्मी मुकेश का कहना था कि ड्यूटी के दौरान वह देख रहे है कि रात को भी मजदूरों के कदम अपने घरों की तरफ जाने से पीछे नहीं है। यहीं वजह है कि सरकार को उनके लिए बसों की अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी।
कुत्तों को नहीं मिला था खाना-
कोरोना वायरस का सबसे बड़ा प्रभाव जंगली जानवरों पर पड़ा। कुत्तों को खाना नहीं मिला और कबूतर चुग्गा के लिए परेशान रहे। यहीं वजह है कि मुख्यमंत्री को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा और लोगों से आग्रह किया कि आस-पास कुत्ता बिल्ली जैसे जानवरों को भी खाना खिलाए। इसके लिए उन्हें समाज सेवी संस्थाओं से आग्रह किया। गलता में बंदरों को खाना नहीं मिलने से वह परेशान दिखाई दिए। हालांकि बाद में कुछ लोग गलता पहुंचे और बंदरों को खाना खिलाया। वहीं अब लोग कबूतरों को चुग्गा डालने के लिए सुबह निकलने लगे हैं। जिन्हें अब पुलिस की ओर से भी रोका नहीं जा रहा है।

Home / Jaipur / गाय का चारा खिलाने से होती है पुलिस की शुरुआत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो