scriptपुलिस की सख्ती जारी, अब तक किए 15 लाख से ज्यादा चालान | Police strictures issued, more than 15 lakh challans have been done so | Patrika News
जयपुर

पुलिस की सख्ती जारी, अब तक किए 15 लाख से ज्यादा चालान

सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर 11 लाख से ज्यादा व्यक्तियों के चालान

जयपुरApr 30, 2021 / 07:03 pm

Lalit Tiwari

dig-adg_crime_ravi_maherda_1.jpg
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हैल्थ प्रोटोकाल एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की गंभीरता से पालना कराने के निर्देश दिए गए है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का उल्लंघन कर दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।
एडीजी (क्राइम) रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 15 लाख 40 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका हैं। गुरुवार को कुल 30 हजार 686 चालान किए गए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू हैल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना आवश्यक हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 23 हजार 93, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 18 हजार 806, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 11 लाख 71 हजार 995 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। गुरुवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 2861, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 207, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 25763 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।
सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने, शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर अब तक 4 हजार 254 एफआईआर दर्ज कर अब तक 10 हजार 705 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को 27 एफआईआर दर्ज कर 32 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 19 लाख 92 हजार 537 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 18 हजार 399 वाहनों को जब्त किया गया एवं 38 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है। एक ही दिन में 9428 मोटर वाहनों का चालान किया गया एवं 2422 वाहनों को सीज किया गया साथ ही 16 लाख 65 हजार 950 रूपये की राशि का जुर्माना वसूल किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 234 मुकदमे दर्ज कर 309 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर 273 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

Home / Jaipur / पुलिस की सख्ती जारी, अब तक किए 15 लाख से ज्यादा चालान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो