scriptपूनिया को सांसद-विधायकों पर ज्यादा भरोसा | Poonia has more faith in MP-MLAs | Patrika News
जयपुर

पूनिया को सांसद-विधायकों पर ज्यादा भरोसा

पूर्व सीएम वसुंधराराजे के कार्यकाल में पार्टी के कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बजाय मंत्री, सांसद, विधायकों को तवज्जो देने के आरोप लगते रहते थे। प्रदेश में अब फिर वैसे ही हालात बनते जा रहे हैं। इससे पार्टी वरिष्ठ खांटी नेताओं की अंदरखाने नाराजगी बढ़ती जा रही हैं। उनका कहना है कि मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी अब राजे और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की राह पर चल पड़े हैं।

जयपुरJun 05, 2020 / 12:25 am

Prakash Kumawat

पूनिया को सांसद-विधायकों पर ज्यादा भरोसा

पूनिया को सांसद-विधायकों पर ज्यादा भरोसा

पूनिया को सांसद-विधायकों पर ज्यादा भरोसा

जयपुर।
पूर्व सीएम वसुंधराराजे के कार्यकाल में पार्टी के कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बजाय मंत्री, सांसद, विधायकों को तवज्जो देने के आरोप लगते रहते थे। प्रदेश में अब फिर वैसे ही हालात बनते जा रहे हैं। इससे पार्टी वरिष्ठ खांटी नेताओं की अंदरखाने नाराजगी बढ़ती जा रही हैं। उनका कहना है कि मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी अब राजे और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की राह पर चल पड़े हैं।
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुसार केन्द्र नरेन्द्र मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए प्रदेश भाजपा 30 जून तक अभियान चलाएगी जिसमें सभी संभागों में वर्चुअल रैली, प्रेस वार्ता, जनता को मास्क और सेनिटाइजर आदि के वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगी जिनकी जिम्मेदारी मंत्री, सांसद और विधायकों को सौंपी हैं। इसके बाद से पार्टी में यह चर्चा शुरू हो गई है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लंबी चौड़ी फौज मौजूद है। इसके बावजूद उन्हें कार्यक्रमों की जिम्मेदारी नहीं सौंपने से उनका मनोबल कमजोर हो रहा है।
केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए वर्चुअल रैलियों में डिजिटल तकनीक के माध्यम से हजारों लोगों को जोड़ा जाएगा। इन रैलियों को केन्द्रीय नेता संबोधित करेंगे। इसका प्रभारी केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया गया हैं। जयपुर और भरतपुर सम्भाग की रैली 14 जून को, बीकानेर और जोधपुर सम्भाग की रैली 20 जून को, उदयपुर, अजमेर और कोटा सम्भाग की रैली 27 जून को होगी। कार्यक्रमों की तैयारी और आयोजन के संंबंध में प्रदेश नेतृत्व को जानकारी देने की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को सौंपी गई है। इस अभियान के तहत 15 से 25 जून तक प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा 400 वीडियो कांफ्रेंस की जाएंगी।
इसी तरह प्रत्येक बूथ पर अभियान चलाकर वाट्सअप ग्रुप निर्माण किया जाएगा। इस अभियान के लिए विधायक रामलाल शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इस अभियान के दौरान 15 जून तक पार्टी प्रदेश, सम्भाग और जिला स्तर पर प्रेस वार्ता करेगी। उसकी माॅनिटरिंग और विषयों के चयन की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पास रहेगी। प्रेस वार्ता की तैयारी की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरुण चतुर्वेदी को सौंपी गई हैं।
8 जून से 14 जून तक चलाए जाने वाले बूथ सम्पर्क अभियान के तहत 25 लाख घरों तक 2-2 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र लेकर जाएंगे। इस अभियान का प्रभारी विधायक चन्द्रकांता मेघवाल को बनाया गया है।

Home / Jaipur / पूनिया को सांसद-विधायकों पर ज्यादा भरोसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो