scriptपूनियां, कटारिया और बंसल ने दी ईद की शुभकामनाएं, बोले घर पर रहकर मनाएं त्योहार | Poonia, Kataria and Bansal greeted Eid | Patrika News
जयपुर

पूनियां, कटारिया और बंसल ने दी ईद की शुभकामनाएं, बोले घर पर रहकर मनाएं त्योहार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां ने सभी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। पूनियां ने कहा की शांति और अमन का ये त्योहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। एक महीने से पवित्र रमजान के महीने में रोजा रख रहे सारे कोरोना वॉरियर्स ने अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपने राष्ट्र धर्म को भी बखूबी निभाया है।

जयपुरMay 24, 2020 / 08:58 pm

Umesh Sharma

पूनियां, कटारिया और बंसल ने दी ईद की शुभकामनाएं, बोले घर पर रहकर मनाएं त्योहार

पूनियां, कटारिया और बंसल ने दी ईद की शुभकामनाएं, बोले घर पर रहकर मनाएं त्योहार

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां ने सभी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। पूनियां ने कहा की शांति और अमन का ये त्योहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। एक महीने से पवित्र रमजान के महीने में रोजा रख रहे सारे कोरोना वॉरियर्स ने अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपने राष्ट्र धर्म को भी बखूबी निभाया है। बहुत सारे भाई-बहन वो चाहें पुलिसकर्मी हों या स्वास्थ्यकर्मी उन्होंने समाज की सेवा की मिसाल क़ायम की है। उनके अलावा भी बहुत सारे ऐसे लोग थे जो इस समय में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जाकिर हुसैन फाउंडेशन से जुड़े अशफ़ाक अहमद संकट के इस समय में लोगों को सहायता कर रहे थे , जरूरतमंद लोगों को राशन किट बांट रहे थे और खुद संक्रमित हो गए उनकी जान चली गई। भाजपा नेता अमीन पठान पिछले 2 महीने से लगातार हजारों लोगों को भोजन करवा रहे है राशन किट बांट रहे हैं। भाजपा नेता साबीर भाटी ने भी लगातार सेवा कार्य चलाया है । ऐसे अनेको उदाहरण है जिन्होंने अपनी परवाह ना करते हुए लोगों की मदद की है।
कटारिया ने भी दी शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने महाराणा प्रताप जयंती और ईद की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कटारिया ने कहा कि महाराणा प्रताप ने दुनिया को संदेश दिया है कि यदि अभावों में भी संघर्ष किया जाए तो भी जीत पाई जा सकती है। कटारिया ने ईद को भाईचारे का त्योहार बताते हुए कहा कि इस कोरोन वैश्विक महामारी में मुस्लिम भाई सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों में ही ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं और इस जंग में देश को विजय प्राप्त करने में सहयोग करें।
बंसल ने भी दी शुभकामनाएं

राजस्थान के सह प्रभारी विवेक बंसल ने प्रदेशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि ईद की मुबारकबाद गले मिलकर दी जाती है, लेकिन इस बार इससे परहेज करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने घरों में रहकर ही ईद मनाए। उन्होंने मुस्लिम भाईयों से खुदा से इस महामारी को खत्म करने के लिए दुआ मांगने की अपील की है।

Home / Jaipur / पूनियां, कटारिया और बंसल ने दी ईद की शुभकामनाएं, बोले घर पर रहकर मनाएं त्योहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो