scriptपोर्टेबल एसी जो आस-पास की हवा को ठंडा और साफ रखता है | portable air conditioner cools, humidifies and cleans air around you | Patrika News
जयपुर

पोर्टेबल एसी जो आस-पास की हवा को ठंडा और साफ रखता है

पोर्टेबल एसी जो आस-पास की हवा को ठंडा और साफ रखता है
 
यह एसी पारंपरिक एसी से 10 से 20 गुना ज्यादा कुशल हैं। इस पोर्टेबल स्मार्ट एसी को अपने पसंदीदा स्मार्ट होम डिवाइस जैसे इअमेजन का एलेक्सा और गूगल होम के साथ भी जोड़ सकते हैं।

जयपुरJul 28, 2019 / 05:27 pm

Mohmad Imran

यह एसी पारंपरिक एसी से 10 से 20 गुना ज्यादा कुशल हैं। इस पोर्टेबल स्मार्ट एसी को अपने पसंदीदा स्मार्ट होम डिवाइस जैसे इअमेजन का एलेक्सा और गूगल होम के साथ भी जोड़ सकते हैं।

पोर्टेबल एसी जो आस-पास की हवा को ठंडा और साफ रखता है

एयरकंडीशन बिजली की अत्यधिक खपत और ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते एक समस्या बन गए हैं। ऐसे में पोर्टेबल एसी ज्यादा आदर्श विकल्प हो सकते है। ऐसा ही एक छोटा स्मार्ट एसी हाल ही लॉन्च हुआ है। यह आस-पास की हवा को ठंडा करने के साथ प्यूरीफायर का काम भी करता है। इसमें एक खास कार्टिज लगा है जो प्राकृतिक इनऑर्गेनिक नैनो फायबर से बना है। यह केवल 12.5 वॉट बिजली की खर्च करता है। इस पोर्टेबल एसी को अपने स्मार्ट होम डिवाइस के साथ भी जोड़ सकते हैं। हैंड्स फ्री विकल्प चाहते हैं तो इसमें वॉयस कंट्रोल विकल्प भी है। यह कक्ष की आर्द्रता को भी संतुलित करता है।
ऐसे करता है काम
यह एसी प्राकृतिक वाष्पीकरण तकनीक (नेचुरल इवेपोरेटिव कूलिंग टेक्नालॉजी) का उपयोग कर कमरे का तापमान कम करता है। इसमें पानी की बूंदों को सोखने वाला एक पुर्जा (कार्टिज) लगा हुआ है जो प्राकृतिक इनऑर्गेनिक नैनो फायबर से बना है। यह स्मार्ट ऐसी इस बात की भी याद दिलाता है कि इस कार्टिज को कब बदलना है। इसकी सबसे खास बात है कि यह बहुत कम बिजली की खपत करता है।
यह एसी पारंपरिक एसी से 10 से 20 गुना ज्यादा कुशल हैं। इस पोर्टेबल स्मार्ट एसी को अपने पसंदीदा स्मार्ट होम डिवाइस जैसे इअमेजन का एलेक्सा और गूगल होम के साथ भी जोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं यह आसानपी से हमारे टैबलेट या स्मार्टफोन से कनेक्ट कर संचालित कर सकते हैं। अगर पूरी तरह हैंड्स फ्री विकल्प चाहते हैं तो इसमें तो वॉयस कंट्रोल विकल्प भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो