scriptविवादों के बीच लोकसंपर्क अभियान को भूली प्रदेश कांग्रेस | Pradesh Congress's public relations campaign may be delay | Patrika News
जयपुर

विवादों के बीच लोकसंपर्क अभियान को भूली प्रदेश कांग्रेस

अभियान कब होगा शुरू नेताओं को पता नहीं, 20 जून से जिलेवार होने थे कार्यक्रम

जयपुरJul 04, 2019 / 01:00 pm

firoz shaifi

congress

congress

जयपुर। लोकसभा चुना में मिली हार के बाद से प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक कामकाज नहीं हो पा रहा है, एक ओर जहां भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर संगठन को और मजबूती देने की कवायद शुरू कर दी है तो वहीं कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता समझ ही नहीं पा रहे हैं आखिर क्या करना है।
कांग्रेस पार्टी का आलम ये है कि लोकसभा चुनाव की हार के बाद जनता से जुड़ाव रखने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए प्रदेश भर से भी जिलों और ब्लॉकों में लोकसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की गई थी। ये अभियान 20 जून से शुरू होना था। लोकसंपर्क अभियान का रोड मैप भी बनकर तैयार है, लेकिन अभियान अब कब शुरू होगा इसे लेकर कांग्रेस नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
हालांकि कई नेता दबी जुबान में राहुल गांधी के इस्तीफे से पार्टी में बढ़ी परेशानी को इसकी वजह बता रहें। नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के इस्तीफे के चलते प्रदेश में संगठन का काम पूरे तरीके से प्रभावित हो गया है।
दरअसल लोकसंपर्क अभियान के जरिए कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास जीतने के लिए इस अभियान को शुरू करने वाली थी, ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले इस अभियान में विधायक, जिलाध्यक्ष, स्थानीय कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भी शिरकत कर जनता की नब्ज टटोलते, साथ ही उनकी समस्याएं सुन तत्काल निस्तारण करने का काम भी करते है, जिससे आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में जनता का साथ फिर से मिल सके, लेकिन कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही उहापोह के स्थिति के चलते ये अभियान कब शुरू होगा इसे लेकर कांग्रेस नेता ही असमंजस में हैं।

Home / Jaipur / विवादों के बीच लोकसंपर्क अभियान को भूली प्रदेश कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो