scriptराजस्थान में छह दिसम्बर को आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद | President Ram Nath Kovind will arrive in Rajasthan on 6 December | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में छह दिसम्बर को आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

आबू रोड में ‘महिला सशक्तिकरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन’ सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

जयपुरDec 03, 2019 / 03:54 pm

Deepshikha Vashista

jaipur

राजस्थान में छह दिसम्बर को आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

जयपुर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबूरोड़ में छह दिसंबर को ‘महिला सशक्तिकरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का उद्घाटन करेंगे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के कार्यकारी सचिव बी के मृत्युंजय ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बातया कि इसके अलावा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन तथा अन्य भी सम्मलेन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे देश से लगभग पांच हजार लोग भाग लेंगे इनमें अधिकतर महिलाएं होगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के संकुचित सामाजिक और धार्मिक विचारधाराओं को तोड़कर उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए जागरूकता प्रदान करने और उनकी दिव्य क्षमताओं को पहचान कर शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने के लिए इस सम्मलेन का आयोजन किया गया है।
इस सम्मलेन के तहत देश में पूरे वर्ष इस विषय पर अभियान चलाया जायेगा जिसके लिए राजयोग शिविर, संगोष्ठियां, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनियां, प्रतियोगिताएं आदि आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं की गरिमा और आत्म-विश्वास को बढ़ावा देना, चुनौतियों से निपटने के लिए साहस और आंतरिक शक्ति की खोज करना, कन्याओं की सुरक्षा के मुद्दों पर प्रकाश डालना, महिलाओं के खिलाफ ङ्क्षहसा के मुद्दों को संबोधित करना, कन्याओं की शिक्षा को बढ़ावा देना, ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण, महिला स्वास्थ्य और कल्याण के लिए जागरूकता लाना, सुखी पारिवारिक और सामाजिक जीवन के लिए मूल्य प्रदान करना है।

Home / Jaipur / राजस्थान में छह दिसम्बर को आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो