scriptआ देखें जरा किसमें कितना है दम, कांग्रेस-भाजपा दिखाएगी अपना दमखम | Proest By Congress Bjp Neet Jee Bijali Bill High Crime Rate | Patrika News
जयपुर

आ देखें जरा किसमें कितना है दम, कांग्रेस-भाजपा दिखाएगी अपना दमखम

वीरों की धरती राजस्थान में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। जब कांग्रेस और भाजपा दोनों की पार्टियां विरोध—प्रदर्शन करेंगी। जेईई-नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा और सोश्यल मीडिया पर भी कैम्पेन चलाया जाएगा। इसी तरह राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा सोश्यल मीडिया पर हल्ला बोल कार्यक्रम करेगी। इन विरोध-प्रदर्शनों के जरिए पार्टियां अपना दमखम दिखाएंगी।

जयपुरAug 27, 2020 / 03:55 pm

Umesh Sharma

आ देखें जरा किसमें कितना है दम, कांग्रेस-भाजपा दिखाएगी अपना दमखम

आ देखें जरा किसमें कितना है दम, कांग्रेस-भाजपा दिखाएगी अपना दमखम

जयपुर।

वीरों की धरती राजस्थान में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। जब कांग्रेस और भाजपा दोनों की पार्टियां विरोध—प्रदर्शन करेंगी। जेईई-नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा और सोश्यल मीडिया पर भी कैम्पेन चलाया जाएगा। इसी तरह राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा सोश्यल मीडिया पर हल्ला बोल कार्यक्रम करेगी। इन विरोध—प्रदर्शनों के जरिए पार्टियां अपना दमखम दिखाएंगी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पूरे देशभर में नीट और जेईई परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। राजस्थान में भी केंद्रीय कार्यालयों के बाहर सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जयपुर में एमएनआईटी कैम्पस के बाहर सुबह 11 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार से परीक्षा को निरस्त करने की मांग की जाएगी। सोश्यल मीडिया पर भी नीट और जेईई परीक्षा के विरोध में कैम्पेन चलाया जाएगा। ताकि केंद्र सरकार पर परीक्षा को निरस्त करने का दबाव बनाया जा सके।
भाजपा की ओर से 28 से 4 सितंबर तक का विरोध—प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को प्रदेश भाजपा का ‘हल्लाबोल’ कार्यक्रम होगा। इसमें सोश्यल मीडिया के माध्यम से सरकार पर हल्ला बोला जाएगा। बिजली बिल माफी, सरचार्ज बढ़ोतरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा नेता फेसबुक लाइव के माध्यम ये अपनी बात को रखेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां सुबह 9.30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल कार्यक्रम’ की शुरूआत करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे सांसद, सुबह 11.30 बजे विधायक-पूर्व विधायक, दोपहर 3.30 बजे प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, शाम 4.30 बजे जिलाध्यक्ष और जिला पदाधिकारी, शाम 5.30 बजे पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व महापौर, पूर्व प्रधान और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तथा शाम 6 बजे मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात को रखेंगे।

Home / Jaipur / आ देखें जरा किसमें कितना है दम, कांग्रेस-भाजपा दिखाएगी अपना दमखम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो