scriptरेचेल न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंध से बाहर | Rachel out of central contract for New Zealand women's cricket team | Patrika News
जयपुर

रेचेल न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंध से बाहर

न्यूजीलैंड की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रेचेल प्रीस्ट को महिला क्रिकेट टीम के 2020-21 के लिए जारी केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।

जयपुरJun 03, 2020 / 12:08 am

Lalit Prasad Sharma

jaipur

रेचेल न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंध से बाहर

वेलिंगटन. न्यूजीलैंड की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रेचेल प्रीस्ट को महिला क्रिकेट टीम के 2020-21 के लिए जारी केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। रेचेल को पिछले सत्र में केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया था लेकिन इस दौरान कुल आठ अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकीं। उन्होंने इस साल हुए टी-20 विश्वकप के चार मैचों में मात्र 60 रन बनाए थे। रेचेल के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने से उनके भविष्य पर काले बादल छा गए हैं। रेचेल की जगह केंद्रीय अनुबंध में नताली डोड और जैस केर को शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़यिों को 2019-20 में डेवलपमेंट अनुबंध में शामिल किया गया था। नताली 2010 में पदार्पण करने के बाद से 18 मैच खेल चुकी हैं जबकि केर ने इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पदार्पण किया था। उल्लेखनीय है कि केर टीम की खिलाड़ी अमेलिया केर की बहन हैं। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की केंद्रीय अनुबंध खिलाड़यिों की सूची इस प्रकार है : सूजी बेट््स, सोफी डिवाइन, नताली डोड, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, हौली हडलस्टोन, हेली जेंसन, लेग कैस्पेरेक, अमेलिया केर, जैस केर, रोसमैरी माएर, केटी मार्टिन, केटी पर्किंस, अन्ना पीटरसन, हन्ना रोव, एमी सैथरवेट, ली ताहुहु।

Home / Jaipur / रेचेल न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंध से बाहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो