scriptक्या फिर राहुल के हाथ में होगी कांग्रेस की कमान | Rahul Gandhi Aicc President Demand By Rajasthan | Patrika News
जयपुर

क्या फिर राहुल के हाथ में होगी कांग्रेस की कमान

कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। क्या अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथ में ही कमान रहेगी या फिर किसी और को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा। कई राज्यों से राहुल को वापस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है।

जयपुरDec 13, 2019 / 06:23 pm

Umesh Sharma

क्या फिर राहुल के हाथ में होगी कांग्रेस की कमान

क्या फिर राहुल के हाथ में होगी कांग्रेस की कमान

जयपुर।

कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। क्या अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथ में ही कमान रहेगी या फिर किसी और को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों से राहुल को वापस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है। यही नहीं दिल्ली में बैठे कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी चाहते हैं कि राहुल ही कांग्रेस का भविष्य हैं और उनके हाथ में ही पार्टी की कमान होनी चाहिए।
राजस्थान भी वो राज्य है, जहां से राहुल गांधी को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपने की आवाज उठी है। खाद्यमंत्री रमेश मीणा ने दिल्ली जाकर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मोदी-अमित शाह को राहुल ही टक्कर दे सकते हैं। उन्हीं के हाथों में पार्टी की कमान होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी कह रहे हैं राहुल गांधी को ही पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।
चार राज्यों में जीते थे चुनाव

राहुल गांधी के नेतृत्व में ही पंजाब, राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी। यही नहीं गुजरात में भी राहुल गांधी ने भाजपा के पसीने छुड़ा दिए थे। हालांकि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सभी वरिष्ठ नेता चाहते थे कि राहुल ही पार्टी की कमान संभाले। जब राहुल नहीं माने तो सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया।
सोनिया ने फिर कांग्रेस को जोड़ा

सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता वापस सक्रिय हो गए। यही नहीं सड़क से लेकर संसद तक सोनिया ने पार्टी को एकजुट करने का काम किया। महाराष्ट्र में उन्हीं के कहने पर शिवसेना से गठबंधन हुआ और मिलीजुली सरकार बनी। पार्टी अभी फ्रंटफुट पर है। नागरिकता संशोधन बिल और बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर भी पार्टी ने केंद्र का पुरजोर विरोध किया है। सोनिया गांधी 1998 से 2017 तक पार्टी की अध्यक्ष रही। इस दौरान केंद्र में दो बार यूपीए की सरकार बनी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे। मगर जब कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा तो सोनिया ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Home / Jaipur / क्या फिर राहुल के हाथ में होगी कांग्रेस की कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो