scriptदो दिन रेल यातायात होगा प्रभावित | railway | Patrika News
जयपुर

दो दिन रेल यातायात होगा प्रभावित

उत्तर रेलवे के दिल्ली रेवाड़ी रेलखंड के इंछीपुरी खलीलपुर स्टेशनों के मध्य एलएचएस निर्माण कार्य के लिए ब्लॉ

जयपुरApr 24, 2018 / 05:16 pm

Rakhi Hajela

railway
दो दिन रेल यातायात होगा प्रभावित

सीमित ऊंचाई के पुल का निर्माण कार्य

जयपुर।
रेलवे प्रशासन की ओर से उत्तर रेलवे के दिल्ली रेवाड़ी रेलखंड के इंछीपुरी खलीलपुर स्टेशनों के मध्य एलएचएस (सीमित ऊॅचाई के पुल) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि ब्लॉक के कारण २८ और २९ अप्रेल को इस रेलखंड पर कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।
रद्द रेलसेवाएं

1. गाड़ी संख्या 09725, जयपुर- दिल्ली सराय, २९ अप्रेल
2. गाड़ी संख्या 09726, दिल्ली सराय- जयपुर , २९ अप्रेल
3. गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-रेवाड़ी, २९ अप्रेल
4. गाड़ी संख्या 54310, रेवाड़ी-दिल्ली, २९ अप्रेल
5. गाड़ी संख्या 74003, दिल्ली-रेवाड़ी, २९ अप्रेल
6. गाड़ी संख्या 74002, रेवाडी- दिल्ली २९ अप्रेल
7. गाड़ी संख्या 54416, रेवाडी-दिल्ली, २९ अप्रेल
8. गाड़ी संख्या 54421, दिल्ली- रेवाड़ी २९ अप्रेल
9. गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली- रेवाडी, २९ अप्रेल
10. गाड़ी संख्या 54086, रेवाड़ी- दिल्ली २९ अप्रेल
आंशिक रद्द रेलसेवाएं
1. गाड़ी संख्या 54411, रेवाड़ी- मेरठ, २९ अप्रेल को रेवाड़ी दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द।
2. गाड़ी संख्या 54412, मेरठ-रेवाड़ी, २९ अप्रेल को नई दिल्ली रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द।
मार्ग परिवर्तन
1. गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज, २९ अप्रेल को बरेली से रवाना होने वाली रेलसेवा बदले मार्ग दिल्ली- रोहतक- भिवानी- रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली, २८ अप्रेल को भुज से रवाना होने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- भिवानी- रोहतक- दिल्ली से होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 15624, कामख्या-भगत की कोठी, २७ अप्रेल को कामख्या से रवाना होने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग
दिल्ली- अबोहर- रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा, २९ अप्रेल को देहरादून से रवाना होने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय-दयाबस्ती-अबोहर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय,२९ अप्रेल को बीकानेर से रवाना होने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग
रेवाड़ी-अबोहर-सकूरबस्ती- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं
1. गाड़ी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद, २९ अप्रेल को दिल्ली से रवाना होने वाली रेलसेवा दिल्ली कैंट-इंछापुरी
के मध्य 01 घण्टे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12066, हजरत निजामुद्दीन-अजमेर, २९ अप्रेल को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली रेलसेवा
दिल्ली कैंट-इंछापुरी के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Home / Jaipur / दो दिन रेल यातायात होगा प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो