scriptफुलेरा यार्ड का होगा अपग्रेडेशन | railway | Patrika News
जयपुर

फुलेरा यार्ड का होगा अपग्रेडेशन

फुलेरा यार्ड का होगा अपग्रेडेशनकई रेलसेवाएं रहेंगी प्रभावित४ से ६ जुलाई तक होगा नॉन इंटरलॉकिंग का काम

जयपुरJul 01, 2018 / 06:41 pm

Rakhi Hajela

railway

railway


जयपुर
यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा देने के लिए रेलवे की ओर से मंडल के फुलेरा स्टेशन के यार्ड का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। फुलेरा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य ४ से ६ जुलाई तक किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन के मुताबिक फुलेरा स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलाकिंग के कार्य के कारण कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 12991, उदयपुर-जयपुर रेलसेवा ४ से ६ जुलाई तक अजमेर तक ही संचालित रहेगी। यानी यह रेलसेवा अजमेर जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा ४ से ६ जुलाई तक अजमेर से संचालित होगी यानी यह रेलसेवा जयपुर -अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 09722, उदयपुर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा ४ से६ जुलाई तक अजमेर तक ही संचालित होगी, यानी यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा ५ से ७ जुलाई तक अजमेर से संचालित होगी यानी यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 59715, फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 5 और ६ जुलाई को पीपली के बास से संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा फुलेरा-पीपली का बास के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 59719, फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 4 से ६ जुलाई तक पीपली का बास से संचालित होगी यानी यह रेलसेवा फुलेरा-पीपली का बास के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 59716, रेवाड़ी- फुलेरा रेलसेवा 4 से ६ जुलाई तक पीपली का बास तक ही संचालित होगी यानी यह रेलसेवा पीपली का बास से फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 59718, रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा4 से ६ जुलाई तक पीपली का बास तक ही संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा पीपली का बास-फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 59720, रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा 4 से ६ जुलाई तक पीपली का बास तक ही संचालित होगी यानी यह रेलसेवा पीपली का बास से फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेगुलेटेड रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर 6 जुलाई को दुर्गापुरा स्टेशन पर १ घंटे ३० मिनट रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा 6 जुलाई को हिरनोदा स्टेशन पर दो घंटे रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 12315, कोलकाता-उदयपुर रेलसेवा ६ जुलाई को आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर २ घंटे रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 19580, दिल्ली सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद रेलसेवा ६ जुलाई को बोबास स्टेशन पर एक घंटे रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा 6 जुलाई को जयपुर स्टेशन से १ घंटे ३० मिनट रि-शेड्यूल रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो