scriptप्रदेश में फिर से हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि, अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना | Rain, Hail Storm May Be Again in Rajasthan Due to Western Disturbances | Patrika News
जयपुर

प्रदेश में फिर से हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि, अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, बीती रात चूरू में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है…

जयपुरFeb 13, 2019 / 10:02 am

dinesh

rain
जयपुर।

दिन व रात में सामान्य रहे पारे के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में सर्दी के तीखे तेवरों से राहत मिलने लगी है। लेकिन अगले 48 घंटे में फिर से प्रदेश के उत्तरी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र में अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में कम वायुदाब क्षेत्र बनने पर बारिश और ओलावृष्टि होने का अंदेशा है। हालांकि आगामी 15 फरवरी के बाद मौसम साफ होने व सर्दी का जोर कम होने की संभावना है।
बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन और रात में पारा सामान्य रहने पर सर्दी से राहत मिल रही है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में हालांकि छितराए बादलों की की आवाजाही बनी रही है वहीं दिन में तेज रफ्तार से बही हवा के कारण मौसम शुष्क रहा है। राजधानी जयपुर में भी आज सुबह मौसम शुष्क रहा वहीं छितराए बादल शहर में छाए रहे हैं। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहने व दिन में बादलों की आवाजाही से धूप की आंखमिचौनी रहने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा दहाई के अंक में जा पहुंचा। रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी ने शीतलहर पर ब्रेक लगा दिए वहीं बीती रात चूरू में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।
मैदानी इलाकों में सीकर में 9.5 व माउंट आबू में पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं दूसरी तरफ बाड़मेर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बीते 48 घंटे में रात के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने पर सर्दी के तीखे तेवर अब नर्म होने लगे हैं। बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा है। आज अजमेर 13.6, पिलानी 10.5, चूरू 12.5, श्रीगंगानगर 10.3, जोधपुर 14.5, डबोक 13, जैसलमेर 11.2, भीलवाड़ा 10.5, बीकानेर 12.9 और अलवर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Home / Jaipur / प्रदेश में फिर से हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि, अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो