scriptअमरीका में दिखाई देते हैं सबसे ज्यादा इंद्रधनुष | rainbow facts | Patrika News
जयपुर

अमरीका में दिखाई देते हैं सबसे ज्यादा इंद्रधनुष

बारीश के बाद आसमान में कई बार आपने इंद्रधनुष को देखा होगा। असल में इंद्रधनुष अद्र्धचंद्राकार नहीं होता, बल्कि एक पूरा गोला होता है, जिसे आप ऊंची हवाई यात्रा करते हुए देख सकते हैं। आइए जानते हैं इंद्रधनुष से जुड़ी ऐसी ही कुछ रोचक बातें….

जयपुरAug 13, 2020 / 05:19 pm

Archana Kumawat

अमरीका में दिखाई देते हैं सबसे ज्यादा इंद्रधनुष

अमरीका में दिखाई देते हैं सबसे ज्यादा इंद्रधनुष

1. आज तक के सबसे लंबे समय तक दिखाई देने वाले इंद्रधनुष की बात की जाए तो ये 14 मार्च 1994 में इंग्लैंड के ‘शेफील्ड’ शहर में दिखाई दिया था, जो सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक बना रहा।
2. पृथ्वी पर सबसे ज्यादा इंद्रधनुष अमरीका के हवाई राज्य में दिखाई देते हैं। इसी कारण इसे ‘द रेनबो स्टेट’ भी कहा जाता है।
3. सूर्य की रोशनी के अंतिम चार घंटों में सबसे ज्यादा इंद्रधनुष दिखाई देता है।
4. झरने और भूमध्य रेखा के आस-पास वाले क्षेत्रों में ज्यादातर इंद्रधनुष दिखाई देते हैं।
5. पहले इंद्रधनुष में पांच रंग ही माने जाते थे लेकिन 1666 में सर आइजेक न्यूटन ने इसमें बैंगनी और नारंगी रंग को जोड़ा था।
6. रने डॅकार्ट ही पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें 1637 में पता लगाया कि इंद्रधनुष सूर्य की रोशनी के बारिश की बूंदों से रिफ्लेक्ट होने से बनता है।
7. इंद्रधनुष सूरज की रोशनी में ही नहीं, चांद की रोशनी में भी बनते हैं। तब इसे इंद्रधनुष नहीं, बल्कि मूनबो कहा जाता है।
8. दो इंद्रधनुष के बीच के गाढ़े भाग को अलेक्जेंडर बैंड कहा जाता है। इसे पहली बार 200 ईस्वी में अलेक्जेंडर ने परिभाषित किया था।
9. अगर एक साथ दो इंद्रधनुष बनते हैं तो दूसरे इंद्रधनुष का रंग प्राथमिक इंद्रधनुष के बिल्कुल विपरीत क्रम में होगा।
10. सर्दियों में इंद्रधनुष नहीं दिखेगा, क्योंकि इस मौसम में बारिश की बूंदे बर्फ के रूप में जम जाती है।

Home / Jaipur / अमरीका में दिखाई देते हैं सबसे ज्यादा इंद्रधनुष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो