जयपुर

अब दक्षिण में कमल खिलाने की मिली Rajasthan Bjp नेताओं को जिम्मेदारी, पूनियां तेलंगाना के दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी ने Rajasthan Bjp के नेताओं को अब दक्षिण के राज्यों में पार्टी को जिताने की जिम्मा सौंपा है।

जयपुरJul 01, 2022 / 04:58 pm

rahul

Rajasthan Bjp नेताओं को जिम्मेदारी, पूनियां तेलंगाना के दौरे पर

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने Rajasthan BJP के नेताओं को अब दक्षिण के राज्यों में पार्टी को जिताने की जिम्मा सौंपा है। इनमें बड़े चेहरे भी शामिल है। तेलंगाना में भाजपा नेता पार्टी के संपर्क अभियान सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तेलंगाना में भाजपा की स्थिति कमजोर हैं और वो वहां पर कमल खिलाना चाहती है।
इसी मकसद से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां गुरूवार को तेलंगाना पहुंच चुके हैं। वहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान प्रवासी राजस्थानी भी मौजूद रहे। प्रवासियों के अभिवादन से पूनियां काफी खुश हुए। शुक्रवार को पूनियां तेलंगाना में प्रवासियों को साधने में जुटें। करीमनगर विधानसभा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। इस दौरान प्रवासियों से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की अपील की कई।
गौरतलब है कि पहले डॉ. पूनियां को खैरथाबाद विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उसके स्थान पर केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण सीट करीमनगर की जिम्मेदारी दी है। वह 2 और 3 जुलाई को हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।
इसलिए महत्वपूर्ण है करीम नगर

करीमनगर तेलंगाना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंडी संजय कुमार का विधानसभा क्षेत्र है। जहां से वे विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। केन्द्रीय आलाकमान के लिए 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण सीट है। इसलिए उन्हें करीमनगर में दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त बैठक से जीत का रास्ता निकालने की कोशिश

डॉ. पूनियां करीमनगर विधानसभा क्षेत्र में मंडल, शक्ति केन्द्र, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा महामंत्री सभी सातों मोर्चों, जिला, प्रदेश एवं उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक में चर्चा करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य आगामी चुनावों में पार्टी को जिताना होगा। बैठकों में केंद्र की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही 3 जुलाई को हैदराबाद में होने वाली महारैली की रूपरेखा तैयार होगी।

Home / Jaipur / अब दक्षिण में कमल खिलाने की मिली Rajasthan Bjp नेताओं को जिम्मेदारी, पूनियां तेलंगाना के दौरे पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.