scriptRajasthan Budget 2020-21: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को लेकर की ये बड़ी घोषणाएं | Rajasthan Budget 2020-21: Ashok Gehlot announces for farmers | Patrika News

Rajasthan Budget 2020-21: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को लेकर की ये बड़ी घोषणाएं

locationजयपुरPublished: Feb 20, 2020 12:07:09 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

Rajasthan Budget 2020-21: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को विधानसभा में वित्त विर्ष 2020-21 का राज्य बजट पेश पेश कर रहे हैं।

Rajasthan Budget 2020-21: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को लेकर की ये बड़ी घोषणाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को विधानसभा में वित्त विर्ष 2020-21 का राज्य बजट पेश पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में किसानों को लेकर कई घोषाणा की। उन्होंने कहा कि कृषि और सौर ऊर्जा के उपयोग की अपार संभावनाएं हैं। 25000 नए सोलर पंप लगाए जाएंगे। 200000 टन यूरिया और डीएपी के अग्रिम भंडारण की व्यवस्था की जाएंगी। खेत के पास कृषि उपज विपणन की सुविधा विकसित करने पर काम होगा।
फसली ऋण में पारदर्शिता ला रहे हैं। ग्राम सेवा सहकारी समिति के जरिए बांटे जाने वाले फसली ऋण के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब तक 8700 करोड़ रुपए से ज्यादा ब्याज मुक्त फसली ऋण बांटा जा चुका है। पहली बार सदस्य बने किसानों को 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का फसली ऋण बांटा जा चुका है। पशुपालकों को बीकानेर विश्विद्यालय में प्रशिक्षण मिलेगा।
– कृषि में सौर ऊर्जा के उपयोग की अपार संभावनाएं 25000 नए सोलर पंप लगाए जाएंगे 200000 टन यूरिया और डीएपी के अग्रिम भंडारण की व्यवस्था की
– खेत के पास कृषि उपज विपणन की सुविधा विकसित करने पर काम होगा
– बांसवाड़ा छिपाबड़ोद 12 बाड़मेर के धोरीमना करौली हनुमानगढ़ भुसावर सोजत सिटी पाली श्रीगंगानगर राजसमंद खंडार सलूंबर सांगानेर शाहपुरा मथानिया मोहनगढ़ खीमसर जायल भीलवाड़ा किशनगढ़ बास गोविंदगढ़ बानसूर सांगोद में भी किसानों के लिए और ज्यादा सुविधाएं विकसित करना प्रस्तावित है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो