scriptमुख्यमंत्री सहायता कोष से देय सहायता राशि में बढ़ोतरी, अब दुर्घटना में घायल को 20 हजार, मृत्यु पर आश्रितों को मिलेंगे 1 लाख | Rajasthan Chief Minister Relief Fund Increase | Patrika News

मुख्यमंत्री सहायता कोष से देय सहायता राशि में बढ़ोतरी, अब दुर्घटना में घायल को 20 हजार, मृत्यु पर आश्रितों को मिलेंगे 1 लाख

locationजयपुरPublished: Feb 20, 2019 09:09:33 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न प्रकरणों में दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की है।

ashok gehlot
जयपुर। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न प्रकरणों में दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
आदेशानुसार दुर्घटना में घायलों को दी जाने वाली सहायता राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए तथा दुर्घटना में मृत्यु पर आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए की गई है।
इसी प्रकार चिकित्सा सहायता के प्रकरणों में राजकीय अस्पताल में उपचार करवाने पर दी जाने वाली सहायता राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार रुपए की गई है। यह सहायता राशि अनुमानित व्यय का 40 प्रतिशत या अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए होगी।
निजी चिकित्सालय में उपचार करवाने पर सहायता राशि 60 हजार रुपए से बढ़ाकर 90 हजार रुपए की गई है। यह सहायता राशि अनुमानित व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 90 हजार रुपए देय होगी। चिकित्सा सहायता के प्रकरणों में वार्षिक आय की सीमा को भी एक लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किया गया है।
गौरतलब है कि दिसम्बर, 2013 के बाद विगत पांच वर्ष में मुख्यमंत्री सहायता कोष से देय सहायता राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो