जयपुर

सर्दी ने फिर दिखाया जोर, फतेहपुर माइनस में, आठ शहरों में चलेगी शीतलहर

प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जयपुर में सर्वाधिक 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

जयपुरJan 11, 2021 / 09:26 pm

Kamlesh Sharma

प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जयपुर में सर्वाधिक 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जयपुर में सर्वाधिक 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को 6 डिग्री गिरकर 7.4 डिग्री पर पहुंच गया। 18 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, आठ शहर पांच डिग्री तक दर्ज हुए हैं। सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में एक रात में तापमान 4.5 डिग्री गिरकर माइनस एक डिग्री पहुंच गया। वहीं, माउंट आबू में 0.4 डिग्री पारा रेकॉर्ड किया गया। चूरू में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश भर में शहरों के तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट हुई हैं।
13 तक शीतलहर

मौसम विभाग जयपुर केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 48 घंटों में तापमान में और गिरावट होगी। 11 से 13 जनवरी तक जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना हैं। इसके अलावा चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर जिलों में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी। शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर में शीतलहर चलेगी।
इन शहरों में पारा पांच डिग्री तक
शहर न्यूनतम तापमान
फतेहपुर माइनस 1

माउंट आबू 0.4
चूरू 1.9

गंगानगर 3.9
पिलानी 3.9

सीकर 4

बाड़मेर 5
एरिन रोड, पाली 5

इन शहरों में 10 डिग्री से कम
अजमेर 9.5
भीलवाड़ा 8.8
वनस्थली 7

अलवर 7.8

जयपुर 7.4
सवाईमाधोपुर 9

डबोक 7.4
जोधपुर 7.1

फलौदी 6.8
बीकानेर 5.4
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.