scriptलोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस की पहली सूची को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख तक हो सकती है जारी | Rajasthan Congress Candidate First List Latest News in Hindi | Patrika News
जयपुर

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस की पहली सूची को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख तक हो सकती है जारी

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस की पहली सूची को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख तक हो सकती है जारी

जयपुरMar 23, 2019 / 03:05 pm

rohit sharma

जयपुर।

चुनावी मौसम में सियासी उबाल के चलते कांग्रेस की सूची का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। लोकसभा चुनावों की रणभेरी बजने के साथ ही जहां भाजपा की पहली सूची (BJP Lok Sabha Candidate List) जारी हो गई है वहीं कांग्रेस में अभी भी प्रत्याशी चयन का मंथन चल रहा है।
READ : बड़ी खबर: सोने के तस्करों से खुला आनंदपाल गैंग की डकैती का राज, पांच आरोपियों से मिला 4.3 किलो सोना

सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए अभी तक पार्टी में 25 नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी में लगातार प्रत्याशी के नामों पर मंथन का दौर जारी है लेकिन अभी तक प्रदेश की सीटों पर पूर्ण रूप से सहमति नहीं बन पाई है। वहीं सीटों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनावी समिति की बैठकें चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 26 मार्च तक जारी होगी। सूत्रों की मानें तो अब सूची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) के राजस्थान दौरे के बाद जारी हो सकती है।
READ : राजस्थान के लिए भाजपा की पहली सूची की 10 बड़ी बातें, जानें सियासी दलों की अंदरूनी सियासत

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल 26 मार्च को प्रदेश में (Rahul Gandhi Rajasthan Visit 26 March) सूरतगढ़, बूंदी और जयपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद राजस्थान में चुनावी तैयारियों को लेकर राहुल गांधी का पहला दौरा है।
राजस्थान में प्रस्तावित दौरे के तहत राहुल गांधी सूरतगढ़ और बूंदी में सभाओं को संबोधित करेंगे, वहीं जयपुर के रामलीला मैदान में शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

READ : इस दिग्गज ने चुनाव लडऩे से किया इनकार, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, हॉट सीट पर फंसा पेच
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो