scriptराहुल गांधी के समर्थन में आए पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव जसवंत गुर्जर ने दिया इस्तीफा | Rajasthan Congress Jaswant Gurjar resigns | Patrika News
जयपुर

राहुल गांधी के समर्थन में आए पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव जसवंत गुर्जर ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस से इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव जसवंत गुर्जर Jaswant Gurjar ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपना इस्तीफा सौंप दिया।

जयपुरJun 28, 2019 / 08:51 pm

Kamlesh Sharma

Rahul Gandhi
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस से इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव जसवंत गुर्जर Jaswant Gurjar ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपना इस्तीफा सौंप दिया। गुर्जर ने बताया कि दिल्ली में पूरे देशभर से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।
इसमें कई एआईसीसी AICC पदाधिकारी, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव, महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें सामूहिक रूप से सभी ने अपने इस्तीफे दिए थे। गुर्जर ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया था और अपना इस्तीफा सौंपा। गुर्जर ने साफ किया कि बिना किसी दबाव में उन्होंने यह इस्तीफा दिया हैं।
आपको बता दें कि राहुल गांधी को इस बात का मलाल है कि कार्यसमिति की बैठक में उनकी ओर से इस्तीफे की पेशकश के बावजूद संगठन और सरकार में बैठे नेताओं ने उनका अनुसरण नहीं किया। किसी भी नेता इस्तीफे की पेशकश करने की हिम्मत नहीं दिखाई। राहुल गांधी की यह बात सामने आने के बाद देशभर से करीब 120 पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंपे हैं।
लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहना नहीं चाहते। कांग्रेस नेता लगातार राहुल को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब पार्टी पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। एक पत्र पर हस्ताक्षर कर पार्टी नेताओं ने इस्तीफा दिया है।
congress
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो