scriptईडी के खिलाफ हल्ला बोल, आज फिर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस | Rajasthan Congress protest against ED in Jaipur today | Patrika News
जयपुर

ईडी के खिलाफ हल्ला बोल, आज फिर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

अंबेडकर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का होगा प्रदेश स्तरीय धरना, मंत्री- विधायक, पार्टी कार्यकर्ता, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी होंगे धरने में शामिल

जयपुरJul 21, 2022 / 10:05 am

firoz shaifi

Rajasthan Congress

Rajasthan Congress

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आज ईडी के सामने पेशी के विरोध में कांग्रेस देश भर में आज आंदोलन कर रही है। राजधानी दिल्ली में जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के शीर्ष नेता सोनिया गांधी के समर्थन में एआईसीसी मुख्यालय से ईडी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे तो वही सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में राजस्थान कांग्रेस भी ईडी कार्यालय के बाहर धरने प्रदर्शन करने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस का आज जयपुर के अंबेडकर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन होगा। प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में तमाम मंत्री, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तमाम जिलों से कार्यकर्ताओं को जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए थे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला धरना तकरीबन 1 बजे तक चलेगा।

प्रदर्शन के बाद होगा धरना
बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं को ईडी कार्यालय के बाहर ही इकट्ठा होने के निर्देश दिए गए हैं जहां पर पहले ईडी कार्यालय के बाहर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद विरोध प्रदर्शन धरने में तब्दील हो जाएगा, जहां पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता,नेता, पदाधिकारी, मंत्री -विधायक धरने पर बैठेंगे। धरने के दौरान कांग्रेस के मंत्री और विधायक ईडी की कार्रवाई के विरोध में केंद्र सरकार पर बरसते हुए नजर आएंगे।


इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार शाम को एक बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को भुलाकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित करने में कर रही है।

पूर्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी के द्वारा इस ऐसे मामले में नोटिस दिया गया जोकि कोर्ट समक्ष विचाराधीन है। राहुल गांधी से तकरीबन 60 घंटे पूछताछ करके उन्हें परेशान किया गया।


ईडी, इनकम टैक्स,सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग विपक्ष के विरोध के स्वर को दबाने के लिए जा रहा है जो कि लोकतांत्रिक सिद्धांतों के विपरीत है।

कल सभी जिलों में होंगे प्रदर्शन
वहीं राजधानी जयपुर में आज प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन के बाद ईडी की कार्रवाई के विरोध में कल सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।गौरतलब है कि बीते माह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लगातार ईडी ने 5 दिन तक पूछताछ की थी जिसके विरोध में कांग्रेस ने देशभर में धरना प्रदर्शन और आंदोलन किए थे और गिरफ्तारी भी दी थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी तकरीबन 1 हफ्ते तक दिल्ली में कैंप किया था।

 

Home / Jaipur / ईडी के खिलाफ हल्ला बोल, आज फिर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो