राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ट्विटर हैंडल दिन भर एक्टिव रहा। विधायकों के वीडियो इस पर अपलोड किए गए और विधायकों के संदेश भी रिट्वीट किए गए। यही वजह रही कि दिन भर अभियान ट्विटर पर ट्रेंड करता दिखा। वीडियो में कांग्रेस विधायकों ने दावा किया सरकार पूरे पांच साल चलेगी और राज्यपाल से अनुरोध किया विधानसभा सत्र बुलाने की अनुमति दें।
-सांसद राहुल गांधी ने इस अभियान के तहत एक वीडियो साझा किया है। इसमें मौजूदा राजनीतिक घटना का जिक्र किया है। -मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के वीडियो को रिट्वीट किया है।